BOCW Bihar | बिहार श्रमिक कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें

BOCW Bihar :- वैसे तो सभी जानते है की इस समय श्रमिकों की संख्या काफी ज़्यादा बढ़ती हुई नज़र आ रही है परन्तु बिहार राज्य में यह संख्या काफी अधिक है और पुराने दिनों में तो राज्य के कामगारों का बहुत ही शोषण किया जाता था। जिस कारण बिहार सरकार द्वारा कामगारों के कल्याण हेतु बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की स्थापना एवं बिहार श्रम पोर्टल की शुरुआत की है। BOCW Bihar Portal पर राज्य के जो श्रमिक पंजीकरण करें गए उन्हें Bihar Shramik Card दिया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी पात्र नागरिक राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ ले सकते है। तो आज के इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको BOCW बिहार श्रम कार्ड से जुड़ी विभन्न जानकारी जैसे- बीओसीडब्ल्यू बिहार पोर्टल क्या है, लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं, आवश्यक दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आदि। तो हमारा आप सभी से निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

BOCW Bihar श्रम पोर्टल क्या है ?

राज्य सरकार द्वारा BOCW बिहार श्रम पोर्टल की स्थापना फरवरी 2008 को की गई थी। जिसके तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत कर के उन्हें लेबर कार्ड प्रदान किया जाएगा।  सभी कार्ड धारकों को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों का काफी फायदा होगा। क्यूंकि सभी श्रमिक Bihar Shramik Card के तहत अपनी आवश्यकता अनुसार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि में भी सुधार होगा।

Key highlights of BOCW Bihar Shram Portal

पोर्टल का नामबीओसीडब्ल्यू बिहार पोर्टल
किसने शुरू कियाबिहार सरकार द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यराज्य के श्रमिक भाइयों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान करना।
लाभार्थीराज्य के नागरिक
ई डिस्टिकपोर्टल का लिंकhttps bocw.bihar.gov.in 

बीओसीडब्ल्यू बिहार श्रम पोर्टल पर उपलब्ध योजनाएं

राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों को BOCW Bihar पोर्टल के तहत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। जोकि कुछ इस प्रकार है:-

  • पेंशन- लाभार्थियों को कम से कम पाँच वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने के साथ 60 वर्ष की आयु के पश्चात 1,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • मातृत्व लाभ- बिहार श्रम योजना के अंतर्गत  महिला श्रमिक की कम से कम 1 वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर प्रथम दो प्रसवों हेतु प्रसव की तिथि को 90 दिन की मजदूरी जितनी राशि उस महिला श्रमिक को प्रदान की जाती है।
  • शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता- इसके साथ ही Bihar Shramik Card के तहत 1 वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर पंजीकृत कामगार के पुत्र एवं पुत्री को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • सायकिल क्रय योजना- कार्ड धारक को एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने के उपरांत श्रमिक को साइकिल खरीदने के लिए 35,00 रुपये की वित्तीय सहायता रसीद उपलब्ध कराने पर प्रदान की जाती है।
  • विवाह हेतु वित्तीय सहायता- जब तीन वर्ष की सदस्यता पूर्ण हो जाएगी तो उसके बाद उपरांत श्रमिक के दो वयस्क पुत्रियों के विवाह हेतु 50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

BOCW Shramik Card बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

आपको बिहार श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी। जोकि इस प्रकार है:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 90 दिनों तक काम करने का प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र

बिहार श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

कुछ निम्नलिखित चरण जिनका पालन कर आप आसानी से BOCW Bihar Labor Portal पर पंजीकृत हो सकते है:-

  • सबसे पहले आपको बिहार श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक कोने पर लेबर रजिस्ट्रेशन के विकल्प करना होगा। 
  • अब आपको Apply For New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको आधार सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नए पेज के साथ कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
  • जिसको आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद फिर से आगे पेज पर आपसे कुछ जानकरी मांगी जाएगी।
  • जिसको दर्ज करके आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • जब आप सभी जानकारी दर्ज कर देंगे।
  • तो उसके पश्चात फिर से वही पेज प्रदर्शित होगा।
  • वो इस वजह से कि यदि आप की जानकारी भरने में कोई गलती हो जाती है।
  • तो आप उसको सही से दर्ज कर सकते हैं।
  • जिसके पश्चात आपको एडिट के बटन पर क्लिक करके सुधार करना होगा।
  • जिसके बाद कंफर्म बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब कंफर्म बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर पेमेंट पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • जिसमें आपको पेमेंट को पूरा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • जब आप पेमेंट कर देंगे तो उसके पश्चात आपको एक स्लिप पेज पर प्रदर्शित हो जाएगी। जिसका आप प्रिंट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

BOCW Bihar Labour Card Renewal

  • सर्वप्रथम आपको बिहार श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bocw.bihar.gov.in  पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक कोने पर लेबर रजिस्ट्रेशन के विकल्प करना होगा। 
  • अब आपको “Apply for renewal registration”  के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको लेबर कार्ड का पंजीकरण संख्या दर्ज करें का विकल्प पर क्लिक करना होगा। संख्या दर्ज करने के बाद आपको  Show पर क्लिक करना होगा।
  • अब नीचे पेमेंट का विकल्प जाएगा। आप जितने वर्ष के लिए अपने Bihar Labour Card Renewal कराना चाहतें है। उतने वर्ष का फीस भुगतान कर के अपना लेबर कार्ड Renewal कर सकते है

बीओसीडब्ल्यू लेबर कार्ड पंजीकरण स्थिति चेक कैसे करें

  • सबसे पहले आपको बिहार श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक कोने पर लेबर रजिस्ट्रेशन के विकल्प करना होगा।
  • अब आपको  View Registration Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको मोबाइल नंबर एवं रेजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर के Show के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Bocw Labour Card Registration Status प्रदर्शित हो जाएगा।

BOCW Bihar Card List कैसे देखे

यदि आप बिहार राज्य के किसी भी क्षेत्र में कामगारों की तलाश करनी है। तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर के उस क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों की सूची देख सकता है। जो की कुछ इस प्रकार है:-

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आपको बिहार श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक कोने पर लेबर रजिस्ट्रेशन के विकल्प करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमे उस क्षेत्र की जानकारी दर्ज करनी होगी जिस क्षेत्र के कामगारों की सूची देखनी है।
  • सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद आपको उपरांत सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर उस क्षेत्र के कामगारों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक बीओसीडब्ल्यू बिहार कार्ड लिस्ट देख सकते है। 

Conclusion- इस लेख के तहत हमने आपको BOCW Bihar Portal से जुड़ी जानकारी प्रदान की है और हम उम्मीद करते है की आपने इस लेख की सहायता से काफी जानकारी प्राप्त की होगी। यदि आपको बीओसीडब्ल्यू बिहार पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में किसी समस्या का सामना करना पड़ा हो तो आप अपना प्रश्न कमेंट के तहत पूछ सकते है। हम एवं हमारी टीम आपके प्रश्न के उत्तर देने के लिए हमेशा तत्पर है।

Leave a Comment