BPSC Syllabus 2023 in Hindi PDF Download | बीपीएससी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 

दोस्तों आज हम आपको बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा की आयोजित होने वाली परीक्षा के बीपीएससी सिलेबस की जानकारी दे रहे हैं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सब डिवीजनल ऑफिसर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के साथ – साथ ग्रुप B के करीब 281 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया गया हैं। इसके साथ ही जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अगर आप भी बीपीएससी  में अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से BPSC Syllabus 2023 In Hindi और एग्जाम पैटर्न के बारे में सभी जानकारी विस्तार से देंगे। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़े।

BSF HC RO/RM Exam Pattern 

BPSC Syllabus 2023 In Hindi- संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  
परीक्षा का नामसब डिवीजनल ऑफिसर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर इत्यादि।
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय  
आवेदन मोडऑनलाइन  
परीक्षा का मोडऑफलाइन  
श्रेणीGoverment Exam Syllabus
कुल पदों की संख्या281 पद  
लेख का नामBPSC Syllabus In Hindi  
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.bpsc.bih.nic.in/  

चयन प्रक्रिया

यदि आप अपना चयन BPSC परीक्षा में करानाचाहते हैं, तो आपको सलेक्शन लेने के निम्नलिखित चरण से गुजरना होगा जो इस प्रकार हैं जैसे –

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • आप इन तीनों चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद ही आपका सलेक्शन अंतिम मेधा सूची के आधार पर आपके द्वारा चुने गए पद पर हो जाएगा।

BPSC परीक्षा पैटर्न

  • आपको बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुछ निम्नलिखित बातो को ध्यान में रखना होगा जो इस प्रकार हैं जैसे –
  • सबसे पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा ।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्नों की प्रकृत बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • इसके अलावा यह परीक्षा 150 अंको के लिए आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान 0.25 किया गया है।

चलिए अब हम इसे सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांक  विषयप्रश्नों की संख्यासमयावधि  
1सामान्य अध्ययन1502 घण्टे  
 कुल150 अंक2 घंटे।  

BPSC Mains Exam Patttern

  • बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है जैसे –
  • मुख्य परीक्षा मुख्य रूप से लिखित परीक्षा होगी।
  • इस परीक्षा में कुल पांच प्रश्न पत्र होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए आपको कुल 3 (तीन) घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  • जैसे की परीक्षाओ में पहले होता था कि वैकल्पिक विषय के लिए आपकी लिखित परीक्षा होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं क्योकि अब यह परीक्षा बहुविकल्पीय रूप में आयोजित की जाएगी जिसमे प्रश्न पत्र के अंक मुख्य परीक्षा के अंतिम मेधा सूची में दर्ज नहीं होंगे, यह परीक्षा सिर्फ सामान्य हिंदी की तरह ही क्वालिफाइंग प्रश्न पत्र होगी।
पेपर का नाममेंस परीक्षा- सब्जेक्टिव (Descriptive questions)  
मेंस (Mains) पेपर की संख्या5
मेंस (Mains) विषय1.सामान्य हिंदी – अनिवार्य रूप से पास होना (Qualifying Paper)(100 अंक) 2.सामान्य अध्ययन 1 (300 अंक) 3.सामान्य अध्ययन 2 (300 अंक) 4.निबंध (300 अंक) 5.वैकल्पिक विषय (100 अंक) (Qualifying Paper)  
मेंस (Mains) परीक्षा का समयप्रत्येक विषय के लिए 3 घण्टा  

BPSC Pre Syllabus In Hindi

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का विकास
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व और घटनाएँ
  • बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास
  • आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
  • भारत की स्वतंत्रता
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका
  • रीजनिंग
  • भारत में राष्ट्रवाद की प्रकृति
  • भूगोल
  • बिहार का भूगोल और इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था इत्यादि विषय से प्रश्न पूछें जाते हैं।

BPSC Pre Syllabus 2023 In Hindi –महत्वपूर्ण बिंदु

  • आईये अब हम BPSC के बारे में कुछ महतवपूर्ण जानकारी समझते हैं जो इस प्रकार हैं जैसे –
  • उम्मीदवारो से साइंस और टेक से भी कुछ प्रश्न पूछे जाते है।
  • इतिहास के अंतर्गत,  उम्मीदवारों को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • इतिहास और भूगोल दोनों विषयों में उम्मीदवारों को बिहार के इतिहास और बिहार के भूगोल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • भूगोल के अंतर्गत भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग सहित बिहार और भारत के सामाजिक और आर्थिक भूगोल पर आधारित प्रश्न पूछें जाएंगे।
  • इसके आलावा भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति पर आधारित भारतीय राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, भारत और बिहार में योजना इत्यादि से प्रश्न पूछें जायेगे।
  • ये वो महतवपूर्ण बिंदु हैं जो BPSC की प्री परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित होंगे।

BPSC Mains Syllabus 2023 In Hindi

  • जो भी उम्मीदवार प्री परीक्षा को पास कर लेंगे। वे सभी बीपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे, आयोग मेन्स परीक्षा के लिए रिक्त भर्ती का लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाता है।
  • सामान्य अध्ययन के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ में होंगे।
  • हिंदी सब्जेक्ट एक क्वालीफाइंग पेपर है इसको सिर्फ पास करना है।
  • हिंदी सब्जेक्ट के 100 अंक में से कम से कम 30 अंक लाने जरुरी है।
  • फाइनल मेरिट में हिंदी विषय के नंबर को नही जोड़ा जाएगा।
  • फाइनल मेरिट मेंस के केवल 3 विषयो के आधार पर बनाई जाएगी।

साक्षात्कार

  • प्री परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के अंतिम चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू 120 अंको का होता हैं।
  • इसकी फाइनल मेरिट कुल 1020 अंक (साक्षात्कार के लिए 120 अंक और 900 मुख्य परीक्षा) के आधार पर तैयार की जाती है।
  • इंटरव्यू, उम्मीदवारों के व्यक्तित्व के पहलूओं की जांच करने के लिए लिया जाता है।

वैकल्पिक विषय सिलेबस

  • हिन्दी भाषा और साहित्य
  • अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  • उर्दू भाषा और साहित्य
  • बांग्ला भाषा और साहित्य
  • संस्कृत भाषा और साहित्य
  • अरबी भाषा और साहित्य
  • फारसी भाषा और साहित्य
  • पाली भाषा और साहित्य
  • मैथिली भाषा और साहित्य
  • कृषि
  • पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
  • मानव विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
  • कानून
  • समाजशास्त्र
  • इतिहास
  • गणित
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • दर्शनशास्त्र
  • भौतिकी
  • प्रबन्धन
  • अर्थशास्त्र
  • विद्युत् इंजीनियरिंग
  • भूगोल
  • भू-विज्ञान
  • श्रम एवम् समाज कल्याण
  • राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
  • मनोविज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • सांख्यिकी
  • जंतु विज्ञान

BPSC Mains Hindi Syllabus 2023

हम आपको बता दें की मेंस में हिंदी विषय अनिवार्य है, यदि आप प्री पास कर चुके है और मेरिट में बना रहना चाहते है तो हिंदी विषय मे आपको पास होना ही होगा।  हिंदी में पास होने के लिए 100 में से 30 नंबर लाने होते है।

हिंदी विषय में आने वाले प्रश्न निम्नलिखित हैं जैसे –

  • निबंध: 30 अंक
  • व्याकरण: 30 अंक
  • वाक्य विन्यास: 25 अंक
  • संक्षेपण: 15 अंक

BPSC Mains GS Paper I Syllabus 2023

  • भारत का आधुनिक इतिहास
  • बिहार में संथाल विद्रोह
  • बिरसा आंदोलन
  • चंपारण सत्याग्रह
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • भारतीय संस्कृति
  • मौर्य और पाल कला की मुख्य विशेषताएं
  • देश की आजादी में गांधी, रविन्द्र नाथ टैगोर और नेहरू की भूमिका
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  • सांख्यिकीय विश्लेषण
  • बिहार के संदर्भ में देश का इतिहास
  • पश्चिमी और तकनीकी शिक्षा का परिचय और विस्तार
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका
  • ग्राफ और आरेख इत्यादि।

BPSC Mains GS Paper II Syllabus 2023

  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारत का भूगोल
  • भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका।
  • भारतीय राजनीति (बिहार समेत भारत में राजनीतिक व्यवस्था के आधार पर प्रश्न)
  • भारत और बिहार के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक आधार के प्रश्न इत्यादि।

BPSC Syllabus 2023 Download PDF

आप BPSC Syllabus 2023 की पीडीएफ डाऊनलोड करना चाहते हैं, तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं वहां जाकर आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी BPSC Syllabus Download PDF 2023 कर सकते है।

Leave a Comment