BSF HC RO/RM Exam Pattern 2023 In Hindi | बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम परीक्षा पैटर्न

BSF HC RO RM Exam Pattern 2023 :- भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिकल (RM) के पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। यह अधिसूचना रेडियो ऑपरेटर के 221 पद और रेडियो मैकेनिक के 30 पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई थी। उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया 22.4.2023 से शुरू हो गई थी और यह आवेदन प्रक्रिया 12.5.2023 तक जारी रहेगी। BSF (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मकैनिक के कुल 247 पदों पर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।‌ इसलिए इस परीक्षा के इच्छुक और योग्यता को पूरे करने वाले उम्मीदवार  पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया सभी जानकारी हासिल करने के लिए हमारे लेख को जरूर पढ़ें।

BSF HC RO/RM Exam Pattern

हम अपने इस लेख में BSF HC RO/RM Exam Pattern की सभी जानकारी बहुत ही आसान शब्दों में बताएंगे। जिसे पढ़कर उम्मीदवार अच्छे से इस परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर सकेंगे।

BSF Head Constable RO/RM Exam Patten-सम्पूर्ण जानकारी

लेख का नामबीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम एग्जाम पैटर्न 2023
भर्ती बोर्ड का नामसीमा सुरक्षा बल (BSF)
पद का नामरेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक (RO & RM)
श्रेणीसिलेबस
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
पदों की संख्या247 पद
वेतनमान25,500-81,100 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsf.gov.in/

Super TET Syllabus 2023 In Hindi 

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरओ/आरएम एग्जाम पैटर्न की जानकारी

  • उम्मीदवारों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के द्वारा आयोजित होने वाली रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक के पदों पर परीक्षा निम्नलिखित पैटर्न पर आयोजित की जाती है। यह पैटर्न इस प्रकार है।
  • पूरी परीक्षा 200 अंको की होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जातें हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर 2 अंक मिलते हैं।
  • बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरओ आरएम परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं।
  • इस परीक्षा में प्रश्न का गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक आंकलन) भी होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • यह एक लिखित परीक्षा है ‌ जिसमें चार खंड होतें हैं। इन चारों खंडों को हम नीचे आपको सारणी अनुसार समझा रहे हैं। यह इस प्रकार है।
विषय के नाम (Subject Name)प्रश्नों की संख्या (No of Questios)निर्धारित अंक (Maximum Marks)
भौतिक विज्ञान4080
गणित2040
रसायन विज्ञान2040
अंग्रेजी एवं सामान्य विज्ञान2040
कुल100200

Leave a Comment