CG Khadya nic in :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुछ समय पहले ही CG Khadya Ration Card List 2023 को जारी किया गया है। जिसके तहत सभी पात्र नागरिक लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। आपको बता दें की आपको यह लिस्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय एवं जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यक नहीं है। जिस कारण आपके समय एवं धन दोनों की काफी बचत होगी। राज्य की प्रणाली में पारदर्शिता उत्पन्न होने के साथ साथ सभी नागरिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेंगे। तो यदि आप भी छत्तीसगढ़ खाद्या राशन कार्ड सूची 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक है तो हमारा अनुरोध है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
CG Khadya Ration Card List 2023
राज्य सरकार एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा CG Khadya Portal को लांच किया गया था। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक नए राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही अगर किसी नागरिक का राशन कार्ड खो या फट गया है। तो वह उसके लिए भी आवेदन कर सकते है। तो यदि आपने भी अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और अब अपना नाम सीजी खाद्या राशन कार्ड सूची 2023 में देखना चाहते है। तो आप बहुत आसानीपूर्वक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। नीचे हमने आपको नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया है। जिसको पूरा कर आप आसानी से अपना नाम CG Khadya Ration Card List 2023 में देख सकते है। तो चलिए बिना समय गवाए आगे बढ़ते है।
Key Highlights of CG Khadya Ration Card List
लेख का नाम | सीजी खाद्या राशन कार्ड सूची |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल का नाम | CG Khadya Portal |
किसने जारी किया | छत्तीसगढ़ सरकार |
उद्देश्य | राशन कार्ड से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | khadya.cg.nic.in |
सीजी खाद्य राशन कार्ड सूची का उद्देश्य
इस पोर्टल एवं CG Khadya Ration Card List 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को राशन कार्ड की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। यदि राज्य के नागरिक अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। या फिर नागरिकों का राशन कार्ड खो या फट गया है। इस स्थिति में राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे बहुत आसानी पूर्वक अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर अपना नाम सीजी खाद्या राशन कार्ड सूची 2023 में देख सकते हैं। जिसके लिए उन्हें किसी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
CG Khadya Ration Card List 2023 के लाभ
- राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सीजी खाद्य राशन कार्ड सूची के तहत सभी नागरिक आसानी से अपना नाम सूचि में देख सकते है।
- जिन नागरिकों का नाम लिस्ट में होगा वह नागरिक रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे- चीनी, केरोसिन, तेल आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- वह सभी नागरिक जो कि अपना जीवन गरीबी रेखा में व्यतीत कर रहे हैं। वह राशन कार्ड की मदद अन्न की समस्या को दूर कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
- CG Khadya पोर्टल के तहत विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया काफी सरल है। जिसको सभी नागरिक आसानी से पूरा कर सकते है।
- राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न एपीएल , अंत्योदय , बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से सभी नागरिकों को उनकी आर्थिक स्थिति के तहत सस्ती दरों पर अनाज प्रदान किया जाता है। जिससे कि सभी नागरिकों को एक सही तुलना में अन्य मिल पाता है।
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निर्वाचन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पता विवरण प्रमाण पत्र
- परिवार के मुखिया का फोटो
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन राशन कार्ड उपलब्ध जिलों की सूची
अगर आप राज्य के नागरिक है। तो आपको बता दें की निम्नलिखित ज़िलों की राशन कार्ड की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। तो यदि आप इन ज़िलों में रहने वाले है तो आप अपना नाम CG Khadya Ration Card List 2023 में देख सकते है:-
- दुर्ग
- बस्तर
- कोरबा
- बेमेतरा
- कोरिया
- बलोदा
- बाजार
- मुंगेली
- बलोदा
- धमतरी
- कांकेर
- दन्तेवाड़ा
- रायगढ़
- सूरजपुर
- बीजापुर
- सुकमा
- सुरगुजा
- रायपुर
- जशपुर
- बलरामपुर
- कोण्डागांव
- महासमुंद
- बिलासपुर
- नारायणपुर
- गरियाबंद
- कबीरधाम
- राजनांदगांव
- जांजगीर-चाम्पा
CG Khadya Ration Card List 2023 कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ के सभी इच्छुक नागरिकों को लिस्ट में नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण छत्तीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको जनभागीदारी का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी के विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर ज़िलों ली लिस्ट खुल जाएगी।
- जिसमे से आप अपने ज़िले का चयन कर क्लिक कर देंगे।

- जिले का चुनाव करने के बाद उसके अन्तर्गत आने वाले सभी ग्रामीण एवं शहरीय निकाय विकासखंड की सूची खुल जाएगी। जिसमें से आपको अपने गाँव या शहर के नाम का चयन करेंगे |

- जब आप अपने गाँव का चुनाव कर क्लिक कर देंगे। तो उसके आपके गांव की सरकारी राशन दुकान की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमे से आपको अपने राशन दुकान का नाम खोजकर अपने राशन कार्ड का प्रकार यानि अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन या एपीएल का चुनाव करना होगा।
- जैसे ही आप अपने राशन कार्ड प्रकार को सेलेक्ट क्लिक करेंगे। तो आपकी क्रीं पर राशन कार्ड नई लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें आपको राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम दिया रहेगा, उसमें से अपने राशन कार्ड का चुनाव करें और डाउनलोड कर सकते है।

- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक सीजी खाद्या राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम देख सकते है।
CG Khadya हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा CG Khadya के तहत हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया है। ताकि राज्य के लाभार्थियों को लाभ लेने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि आपको संबधित सुविधा का लाभ लेने हेतु किसी भी समस्या सामना करना पड़ता है। तो वह नीचे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। तो संपर्क विवरण की जानकारी इस प्रकार है:-
- फोन नंबर : 07712511974
- फैक्स नंबर : 07112510820
- ईमेल आईडी: dirfood.cg@nic.in
- पता : Block 2, Third Floor,Indravati Bhawan, Naya Raipur-492101