CGPSC Syllabus 2023 In Hindi :- हर साल की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने ग्राम ग्रुप A तथा ग्रुप B के करीब 189 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। राज्य के वह सभी उमीदवार जो नौकरी प्राप्त करना चाहते है। तो इसके लिए आपको परीक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ेगा। जिसके लिए आपको CGPSC Syllabus 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान करनी होगी। अगर आप भी एक बेहतर नौकरी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्व्वल बनाना चाहते है। तो इसके लिए ज़रूरी है की आप परीक्षा से पहले अपने सिलेबस के बारे में जानकर एक सही मार्ग पर अपनी परीक्षा की तैयारी कर ऑनलाइन आवेदन करें। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको सीजीपीएससी सिलेबस 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे। हमारा आपसे अनुरोध है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
CGPSC Syllabus 2023
सभी जानते हैं कि आयोग द्वारा हर साल भर्ती निकाली जाती हैं जिनमे सफलता प्राप्त करने हेतु सीजीपीएससी सिलेबस 2023 से जुड़ी अधिसूचना भी जारी की जाती है। आयोग द्वारा निकाली गई भर्तियों पर नौकरी प्राप्त कर आप अपने भविष्य को उजवल बना सकते है। आयोग द्वारा सीजीपीएससी परीक्षा 11 से 14 मई 2023 के बीच आयोजित की गई है। जिसके लिए एडमिट कार्ड दस दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथि आयोजित की जाने के पश्चात उम्मीदवारों के लिए काफी कम समय बचता है। तो यदि आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते है तो इसके लिए सभी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार होना होगा। तो नीचे हमने आपको CGPSC Syllabus 2023 In Hindi एवं परीक्षा पैटर्न एवं विषय में आने वाले टॉपिक्स के बारे में भी बताया है जोकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु काफी सहायक हो सकता है।
Overview of CGPSC Syllabus 2023
लेख का नाम | सीजीपीएससी सिलेबस 2023 |
बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग |
पद का नाम | खाद्य निरीक्षक राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य वित्त सेवा अधिकारी |
पदों की संख्या | 189 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
CGPSC हेतु चयन प्रक्रिया
आयोग द्वारा निकली भर्तियों पर नौकरी प्राप्त करने उम्मीदवारों को निम्लिखित चरणों दे गुज़ारना पड़ेगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
सीजीपीएससी परीक्षा पैटर्न
सभी उम्मीदवारों को सीजीपीएससी की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी है। नीचे हमने आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी है। जो कि इस प्रकार है:-
- आपको बता दें इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एवं परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी।
- इसके साथ ही प्रांरम्भिक परीक्षा में आपको दो प्रश्न पत्रों को हल करना होगा। जिसमे पहला प्रश्न पत्र समान्य अध्ययन का तथा दूसरा प्रश्न पत्र योग्यता परीक्षा का होगा।
- इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/3 का प्रावधान किया गया है।
- CGPSC Exam के अंतर्गत दोनो प्रश्न पत्र में आपको 100 प्रश्न 200 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।
- सभी उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
आप नीचे दी गई टेबल के तहत भी परीक्षा पैटर्न समझ सकते है। जोकि इस प्रकार है:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समयावधि |
सामान्य ज्ञान | 100 | 200 | 2 (दो) घंटे |
योग्यता परीक्षा | 100 | 200 | 2 (दो) घंटे |
कुल | 250 | 400 | 4 (चार ) घंटे |
CGPSC Mains Exam Pattern
- सभी उम्मीदवारों की यह लिखित परीक्षा होगी।
- जिसके अंतर्गत आपको कुल 7 प्रश्न पत्रों के उत्तर को लिखना होगा।
- सीजीपीएससी के तहत प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा।
- आपको हर प्रश्न पत्र को 3 (घंटे) में हल करना होगा।
- यह परीक्षा 1400 अंकों के लिए होगी।
- आप नीचे दी गई टेबल के तहत भी परीक्षा पैटर्न समझ सकते है। जोकि इस प्रकार है:-
क्रमांक | प्रश्न पत्र की संख्या | विषय | समयावधि | कुल अंक |
1. | प्रश्न पत्र l | भाषा | 3 घंटे | 200 |
2. | प्रश्न पत्र ll | निबंध | 3 घंटे | 200 |
3. | प्रश्न पत्र lll | सामान्य अध्ययन – I | 3 घंटे | 200 |
4. | प्रश्न पत्र lV | सामान्य अध्ययन – ll | 3 घंटे | 200 |
5. | प्रश्न पत्र V | सामान्य अध्ययन- lll | 3 घंटे | 200 |
6. | प्रश्न पत्र Vl | सामान्य अध्ययन- lV | 3 घंटे | 200 |
7. | प्रश्न पत्र VII | सामान्य – V अध्ययन | 3 घंटे | 200 |
Interview – साक्षात्कार
यदि उम्मीदवार इन दोनों चरणों में पास हो जाते हैं। तो अंत में उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें आपको निम्नलिखित अंक दिए जाएंगे:-
Interview | 150 |
CGPSC Syllabus in Hindi 2023
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अब हमने सीजीपीएससी सिलेबस 2023 की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी है। आप सभी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सिलेबस की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते है। तो कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है:-
सामान्य अध्ययन
- पर्यावरण
- भारत की अर्थव्यवस्था
- समसामयिक घटनाएं एवं खेल
- सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था
- भारतीय दर्शन, कला साहित्य एवं संस्कृति
- भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
- भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन
CGPSC Syllabus के तहत योग्यता परीक्षा
- सामान्य मानसिक योग्यता
- हिन्दी भाषा ज्ञान (स्तर-कक्षा दसवीं)
- निर्णय निर्माण और समस्या निवारण
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
- छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान। हिन्दी भाषा ज्ञान और छत्तीसगढ़ी भाषा से संबंधित प्रश्न उसी भाषा में होंगे, इनका अनुवाद उपलब्ध नहीं होगा
- मूल संख्यात्मक कार्य ( सामान्य गणितीय कौशल) (स्तर कक्षा दसवीं), आंकड़ों की व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाएं, आंकड़ों की पर्याप्तता इत्यादि) (स्तर – कक्षा दसवीं)
साक्षात्कार
यदि आप दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होते हैं तो आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू 150 अंकों का होगा। उम्मीदवारों का अंतिम मेघा सूची के आधार पर आपका चयन होगा।
छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
- छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं
- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि
- छत्तीसगढ़ में उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन
- छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार
- छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज
- छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान
- छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केन्द्र
- छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य कला एवं संस्कृति, जनऊला, मुहावरे, हाना एवं लोकोत्तियां
सीजीपीएससी सिलेबस 2023 पीडीएफ
हम उम्मीद करते है की आपको CGPSC Syllabus 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त पसंद आई होगी। तो यदि आप अपने सिलेबस से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप CGPSC Syllabus PDF In Hindi को डाउनलोड कर सकते है। जिसके लिए आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सम्बंधित विकल्प की खोज कर पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है।