Delhi Ration Card Correction 2023 | राशन कार्ड अपडेट कैसे करें दिल्ली ?

यदि हमारे किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज में कोई गलती हो जाती है। तो हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सही होना काफी जरूरी होता है। यदि दस्तावेज़ों में थोड़ी सी भी गलती रह जाए तो हमें विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अनेक दस्तावेज़ों के साथ-साथ राशन कार्ड में भी काफी बार गलतियां हो जाती हैं। जिससे कि हमें राशन मिलने में काफी दिक्कत होती है। तो यदि आप दिल्ली के वह नागरिक है जो कि Delhi Ration Card Correction कराना चाहते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिनको फॉलो करके आप आसानी पूर्वक अपने राशन कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। यदि पाठक राज्य  के वह पात्र नागरिक हैं जो दिल्ली राशन कार्ड अपडेट कैसे करें से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु सर्च कर रहें है। तो आपने सही वेबसाइट का चयन किया है। हमारा सभी पाठकों से अनुरोध है कि वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Delhi Ration Card Correction 2023

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई ई- खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य के सभी नागरिक अपने राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है। तो यदि आप दिल्ली राशन कार्ड अपडेट कराना चाहते है। तो आज के लेख के तहत हम आपको कुछ सरल स्टेप्स बताने वाले है जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपने राशन कार्ड में बदलाव कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही नागरिक ऑफलाइन मोड़ के तहत भी बेहद आसानी से अपने राशन कार्ड को अपडेट कर सकते है। जिसकी जानकारी भी आपको नीचे दी गई है। तो चलिए आगे पड़ते हुए Delhi Ration Card Correction करने की प्रक्रिया के बारे में जानते है।

Key highlights of Delhi Ration Card Correction

लेख का विषयदिल्लीराशन कार्ड अपडेट
वर्ष2023
किसने शुरू कीदिल्ली सरकार द्वारा
उद्देश्यसभी नागरिकों को राशन कार्ड अपडेट कराने की सरल जानकारी प्रदान करना
लाभार्थीदिल्लीके नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट 

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

यदि आप अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको इस खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटीजंस कॉर्नर के सेक्शन में Register/Change of Mobile No. का विकास दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • जिसमें आपको मांगी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको कैप्चा कोड को ध्यान पूर्वक दर्ज कर सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके पश्चात आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। आपके मोबाइल नंबर अपडेट होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से दे दी जाएगी।
दिल्ली राशन कार्ड में आधार लिंक कैसे अपडेट करें

राज्य सरकार द्वारा इस बात को लेकर कि राज्य के सभी नागरिक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें के बारे में काफी अधिसूचनाएँ जारी की गई है। जिसका कारण यह है कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से राशन प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बन सकेगी। तो यदि आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको नजदीकी राशन विभाग या राशन डीलर के पास जाना होगा। वहां जाकर राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर फॉर्म को  राशन डीलर को जमा कर देना होगा। जिसके कुछ समय बाद आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड में पता कैसे बदलें

हमें चाहिए कि हम अपने राशन कार्ड को समय-समय पर अपडेट कर आते रहे। ताकि जब कभी राशन कार्ड की जांच हो तो हमें किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इस प्रकार यदि कोई नागरिक किसी जगह से दूसरी जगह जाकर रहने लगे। तो उन्हें चाहिए कि वह अपने पते को राशन कार्ड में अपडेट करें कि इस समय वह  कहाँ से राशन ले रहें है। दिल्ली राशन कार्ड में पता अपडेट करने हेतु आपको अपने नजदीकी राशन विभाग या राशन डीलर के पास जाना होगा। जहां जाकर आपको राशन कार्ड में पता बदलने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।   अब इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारियों को ध्यान से दर्ज करने के पश्चात आप सभी जरूरत जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर फॉर्म की जांच के बाद फॉर्म को राशन विभाग या राशन डीलर के पास जमा कर देंगे। जिसके कुछ दिनों के बाद आपके राशन कार्ड में पता अपडेट कर दिया जाएगा।

दिल्ली राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं

अगर दिल्ली के नागरिक राशन कार्ड में अपने घर के किसी भी नए सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते हैं। तो उसके लिए सबसे पहले उन्हें अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा। जहां जाकर आपको राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा। अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। अंत में आप आवेदन फॉर्म को राशन डीलर को जमा कर देंगे। राज्य के नागरिकों को बता दें की आप दिल्ली राशन कार्ड अपडेट नजदीकी जन सेवा केंद्र में भी करा सकते है परन्तु वहां आपको आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। जिसके बाद ही आपके राशन कार्ड में बदलाव किए जाएंगे।

Leave a Comment