UP e District portal | ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी edistrict.up.gov.in पर आय, जाति, निवास कैसे बनाए

eDistrict UP nic In :- सभी जानते हैं कि आवश्यक दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र की प्रत्येक नागरिक के लिए काफी ज़रूरी है। जिसके माध्यम से आप सभी सरकारी एवं निजी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर पाते है। परंतु इसे बनवाने में इतना ही समय एवं धन खर्च होता है काफी बार हम सरकारी कार्यालय एवं जन सेवा केंद्र के चक्कर काटते रहते हैं परंतु फिर भी यह दस्तावेज नहीं बन पाते हैं इस समस्या को देखते हुए ही नागरिकों के लिए सरकार ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए विभिन्न अधिकारिक वेबसाइट पोर्टल एप्लीकेशन को जारी कर रही है। ताकि प्रत्येक नागरिक घर बैठे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं  विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ सके तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी UP e District portal को जारी किया गया है। जिसके तहत सभी दस्तावेज़ आसानी से बनवाए जा सकते है। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पर आय, जाति, निवास कैसे बनवाएं जा सकते है के बारे में। तो हमारा आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

e-Shram Card Payment Status

eDistrict UP nic In

यूपी सरकार द्वारा ई डिस्टिक पोर्टल को कुछ समय पहले ही शुरू किया गया है।  इस पोर्टल के तहत राज्य के सभी नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों को  बना सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा eDistrict UP nic In के रूप में उठाए गए इस कदम से नागरिकों को बेहद आसानी होगी। आप पोर्टल पर CSC Login करके  विभिन्न प्रकार के सेवाओं का लाभ ले सकते है। जिससे आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के जन सेवा केंद्र के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे आपके  समय एवं धन दोनों की अधिक बचत होगी। इसके साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता भी उत्पन्न होने के साथ-साथ नागरिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम भी बनेंगे।

Key highlights of e District portal

पोर्टल का नामeDistrict UP nic In
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यनागरिकों को सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कर आसानी प्रदान करना।
लाभार्थीराज्य के नागरिक
ई डिस्टिकपोर्टल का लिंकhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

ई डिस्टिक पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं

यूपी सरकार द्वारा UP e District portal  के माध्यम से नागरिकों को नीचे दी गई निम्नलिखित सेवाएं दी जाएगी। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

विभाग का नामउपलब्ध सेवाएं
समाज कल्याण विभागशादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन। अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन।
गृह विभागविस्फोटक- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)विस्फोटक- भंडारण लाइसेंस(LE-3)विस्फोटक- परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)विस्फोटक -भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)आतिशबाज़ी- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)लाउड स्पीकर / लोक सम्बोधन प्रणाली / ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति।
      कृषि विभागआदरणीय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना। आदरणीय मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना।  
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभागदिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन। दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन। दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान।
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग   दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता। दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता। दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना। विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना।
राजस्व विभाग  जाति प्रमाणपत्र। आय प्रमाणपत्र। अधिवास प्रमाणपत्र। हैसियत प्रमाण पत्र आदि।
पंचायती राज विभागकुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग     दिव्यांग प्रमाणपत्र ।

eDistrict UP Login पर लॉगिन होने की प्रक्रिया

सभी इच्छुक नागरिक सर्वप्रथम ई डिस्टिक पोर्टल पर जाएंगे। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। अब पोर्टल के होम पेज पर आपको लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर लॉगइन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। अब आपको इस पेज में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा और सबमिट कर देना होगा। इस प्रकार आप बहुत आसानी पूर्वक ई डिस्टिक पोर्टल लोगिन कर पाएंगे।

यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर Certificate Verification कैसे करें?

आपको आय जाति निवास प्रमाण पत्रों के लिए सत्यापन हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। जो कि इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको eDistrict UP nic In पोर्टल पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आप अपने प्रमाण पत्र का क्रमांक संख्या दर्ज करेंगे। इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप eDistrict पर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही जिन नागरिको के जाति आय प्रमाण पत्र 2015 से पहले बने हुए हैं। अब उनका ऑनलाइन सत्यापन नहीं किया जाएगा।
  • जो प्रमाण पत्र 2015 के बाद बने हुए हैं। उनका ही सत्यापन होगा। वर्ष 2015 से पहले के प्रमाणपत्रों के सत्यापन हेतु आपको तहसील जाना होगा।

आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जरूरी दस्तावेज

  • पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र।
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
  • सभासद या ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र।

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हेतु जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट।
  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • पानी का बिल।
  • बिजली का बिल।
  • वोटर आईडी कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
  • परिवार रजिस्टर की फोटो कॉपी।
  • व्यक्ति का एक पासपोर्ट साइज फोटो।
  • ग्राम प्रधान द्वारा एक लिखित दस्तावेज।

आय प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

महत्वपूर्ण दस्तावेज आय प्रमाण पत्र की वैधता की बात की जाए।  तो आय प्रमाण पत्र के अधिकतम वैधता 3 साल के लिए हो सकती है। यदि आपके पास भी आप  निवास प्रमाण पत्र 3 साल पुराना है। तो आपको को इसे बनवाना ज़रूरी है। ताकि आप की आय प्रमरण पत्र की वैधता समाप्त हो जाएगी।

निवास प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

निवास प्रमाणपत्र की भी अधिकतम वैधता 3 साल हो सकती है परंतु ज़रूरी है की आप वैधता समाप्त होने पर तुरंत इसे बनवा लें।

जाति प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

जाति प्रमाण पत्र की बात की जाए तो जाति प्रमाण पत्र की भी अधिकतम वैधता 3 साल हो सकती है परंतु विषम परिस्थितियों में जाति प्रमाण पत्र का उपयोग तीन साल से ज्यादा भी कर सकते हैं।

E-District Application Status कैसे चेक करें ?

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ई डिस्टिक एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
eDistrict UP nic In
  • अब  होम पेज पर आपको आवेदन की तिथि का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर स्टेटस फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इस स्टेटस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी को भरना होगा।
  • अंत में आपकी स्क्रीन पर आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र के आवेदन की तिथि प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी पूर्वक ई डिस्टिक पोर्टल पर एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment