Elabharthi Bihar Payment Status :- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सभी नागरिकों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। जिसका मुख्य उदेश्य नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। परन्तु काफी बार तो नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो जाता है परन्तु बहुत बार नागरिक लाभ से वंचित रह जाते है। वैसे तो सरकार द्वारा नागरिकों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठा रही है परन्तु आज हम बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कराने के लिए शुरू किए गए पोर्टल जिसका नाम elabharthi है के बारे में बताने वाले है। तो यदि आप भी बिहार राज्य के वह नागरिक है जो elabharthi payment status, ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति के बारे में जाने के इच्छुक तो हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Elabharthi Portal क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए ई लाभार्थी पोर्टल पर मुख्य रूप से वृद्ध पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,विकलांग पेंशन योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशनभोगी आसानी से अपनी पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वैसे आपको बता दें की आप Elabharthi Bihar Payment Status पर ओर भी बहुत सी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है परन्तु मुख्य रूप से यह पोर्टल पेंशन से जुड़ी जानकारी नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
e Shram Card Online Registration
Key highlights of E-labharthi Portal
पोर्टल का नाम | Elabharthi Bihar Payment Status |
किसने शुरू किया | बिहार सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | राज्य के पेंशन प्राप्त करने वाले नागरिकों को पेंशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
ई डिस्टिकपोर्टल का लिंक | https://www.elabharthi.bih.nic.in/ |
ई लाभार्थी पेंशन पोर्टल का उद्देश्य
Elabharthi पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के पेंशन भोगियों को उनकी पेंशन से जुड़ी जानकारी आसानी पूर्वक उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के तहत अब किसी भी पैंशनभोगी को सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह सभी अब घर बैठे अपने पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Elabharthi के लाभ क्या-क्या हैं ?
- राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे।
- बिहार के किसी भी पेंशनभोगी को अपनी पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- यदि व्यक्ति विकलांग है तो वह बहुत आसानी से घर बैठे ही अपनी पेंशन की स्तिथि देख सकते है।
- इसके साथ ही आप ई लाभार्थी पेंशन पोर्टल के तहत आप मिलने वाली पेंशन अभी कहाँ तक पहुंची है। इसको आप ट्रैक कर सकते हैं।
ई- लाभार्थी पोर्टल हेतु आवश्यक दस्तावेज
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पेंशन दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
E labharthi bihar पर उपलब्ध सुविधाएं
बिहार सरकार द्वारा पोर्टल पर आपको निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं-
- User Manual
- Dash Board
- Entry Report
- Update Report
- Payment Report
- Grievance Redressal
- Beneficiary Status List
ई-लाभार्थी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
राज्य के सभी लाभार्थियों को लॉगिन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। जोकी इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको Elabharthi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “e-Labharthi Link 1 (For Block,District,Department Login )” का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको यूजर आईडी पासवर्ड के साथ-साथ कैप्चा को दर्ज लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- जिन लाभार्थी का इनफार्मेशन चेंज नहीं हो रहा है।
- इसका मतलब वैसे लाभार्थी का अकाउंट वेरीफाई होने के लिए PFMS भेजा गया है।
- जिन लाभार्थी का अकाउंट PFMS से एक्सेप्ट हो गया है वैसे लाभार्थी का आधार नंबर केवल Update Other Information से अपडेट होगा।
- जिस लाभार्थी का लाभार्थी आईडी डालने पर अगर मैसेज आता है यह आईडी उप्लब्द् नहीं है तो वैसे लाभार्थी को Delete And Death रिपोर्ट में चेक करे।
- जिन लाभार्थी का अकाउंट PFMS से एक्सेप्ट हो गया है। वैसे लाभार्थी का अकाउंट अपडेट केवल ब्लॉक लॉगिन से होगा।
- Elabharthi पोर्टल से केवल हेल्पडेस्क | हेडक्वॉटर | जिला | ब्लॉक का लॉगिन होगा।
Elabharthi पोर्टल पर पेंशन योजनाओ की लिस्ट
- विकलांग पेंशन
- वृद्ध पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन
- इंदिरा गांधी विकलांगता पेंशन
- लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
ई-लाभार्थी पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
सभी पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन की स्थिति देखने के लिए आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा। जोकि कुछ इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में स्थित तीन पाई के अनुसार के रचना दिखाई देगी।
- जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक सूचि प्रदर्शित हो जाएगी। जिसमे से आपको “Payment Report” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिए गए उपलिस्ट में “PR1. Check Beneficiary/Payment Status” वाले विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको “Financial Year” तथा Beneficiary पर क्लिक करके आधार या एकाउंट नम्बर में से किसी एक का चयन करना होगा।
- अब आपने आधार या एकाउंट नम्बर में से जिसका भी चयन किया है। आप उस का नंबर दर्ज करेंगे।
- अंत में आपको “Search” के बटन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने ही आपकी स्क्रीन पर elabharthi payment status से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक अपनी पेंशन की स्तिथि देख सकते है।