भारत सरकार द्वारा देश के गरीब नागरिकों हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। हाल ही में केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकार द्वारा Free Ration Card को जारी किया गया है। जिसके माध्यम से वह नागरिक जो एपीएल और बीपीएल परिवार से सम्बंधित है। लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है। तो वह नागरिक अब अपनी राज्य सरकार के माध्यम से फ्री में राशन प्राप्त कर सकते है। तो यदि आप भी इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र है। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको फ्री राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे – मुफ्त राशन कार्ड क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ के साथ साथ फ्री राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले है। यदि आप भी Free Ration Card 2023 जल्द से जल्द करना चाहते है। तो हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Ration Card Me Name Change Kaise Kare
Free Ration Card Apply 2023
देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना संक्रमण का समय काफी ज़्यादा भयंकर रहा जिसके कारण होने वाले दुष्परिणामों से काफी नागरिक अभी तक गुज़र रहें है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया जिसको 3 मई तक बढ़ा दिया गया। परन्तु इस लॉक डाउन से देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों के जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ा है। क्यूंकि इस समय उनके पास एक समय का राशन भी नहीं है। जिससे की वह अपने परिवार का पैट भी भर सकें। इस समस्याओं को देखते हुए ही सभी राज्य सरकारों ने अपने राज्य के लोगो हेतु फ्री राशन कार्ड को जारी किया गया है। जिसके तहत सभी नागरिक राशन की चीज़े मुफ्त में प्राप्त कर सकते है। तो यदि आप भी फ्री में राशन प्राप्त करने के इच्छुक है तो नीचे हमने आपको फ्री राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी है। जिसका पालन कर आप आसानी से Free Ration Card Apply Online कर सकते है। तो चलिए आगे बढ़ते है।
Key highlights of Free Ration Card Online Apply
लेख का विषय | फ्री राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार द्वारा |
उद्देश्य | सभी नागरिकों को राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन अप्लाई करने की जानकारी देना |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट |
Ration Card की कैटेगरी
- सरकार द्वारा राशन कार्डों को 3 प्रकारों में बांटा गया है। जोकि महाराष्ट्र के नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करते हैं।
- एपीएल (APL) राशन कार्ड:- सबसे पहले एपीएल राशन कार्ड आता है। जोकि सफेद रंग का होता है। यह कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाता है। इस राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों की वार्षिक आय ₹100000 या इससे कम होनी चाहिए।
- बीपीएल (BPL) राशन कार्ड:- अब दूसरे नंबर पर बीपीएल राशन कार्ड आता है। जिसका रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड का लाभ राज्य के उन नागरिकों को दिया जाता है। जिनकी वार्षिक आय ₹15000 रुपए से ₹100000 के बीच होती है।
- अंत्योदय (Antyodaya) राशन कार्ड:- तीसरे नंबर पर अंत्योदय राशन कार्ड आता है। जोकि केसर रंग का होता है। इस राशन कार्ड का लाभ राज्य के उन नागरिकों को दिया जाता है। जो कि अपना जीवन अधिक गरीबी में व्यतीत कर रहे हैं। जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है।
Free Ration Card का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा फ्री राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। जिसके तहत नागरिकों को फरीन राशन कार्ड बनवाने हेत किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे आपके समय एवं धन दोनों की अधिक बचत होगी। आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होने के साथ साथ प्रणाली में पारदर्शिता उत्पन्न होगी। सरकार द्वारा Free Ration Card के रूप उठाए गए इस कदम के तहत सभी पात्र नागरिकों को राशन रियायती दरों पर प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही राशन कार्ड से नागरिक सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
राशन कार्ड इस्तेमाल
- कोर्ट कचहरी हेतु
- स्कूल कॉलेज हेतु
- स्कॉलरशिप लेने हेतु
- जीवन बीमा लेने हेतु
- सिम कार्ड खरीदने हेतु
- पासपोर्ट बनवाने हेतु
- गैस कनेक्शन लेने हेतु
- बैंक अकाउंट खुलवाने हेतु
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु
- मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु
- अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु
- एफपीएस से रियायती दरों पर राशन प्राप्त करने हेतु
Free Ration Card की पात्रता
- इच्छुक आवेदक फॉर्म बीपीएल परिवार के होने चाहिए ।
- आवेदकों के पास निवास प्रमाण हो जहां के वह निवासी हैं।
- फ्री राशन कार्ड केवल परिवार के मुखिया के नाम से जारी किया जाएगा ।
- राशन कार्ड मानदंड ग्रामीण और शहरी क्षेत्र अलग-अलग है। जिनको पूरा करना अनिवार्य है।
राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट विवरण
- गैस कनेक्शन डिटेल्स
- परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
नवजात शिशु हेतु
- ओरिजिनल राशन कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
परिवार वधू का नाम जोड़ने हेतु
- आधार कार्ड
- शादी का प्रमाण पत्र
- पति का मूल राशन कार्ड
- माता-पिता के राशन कार्ड से नाम छूटने का प्रमाण पत्र
Free Ration Card हेतु ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
वह नागरिक जो फ्री राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है। उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया का पलं करना होगा। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य वितरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके पश्चात अपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई-कूपन / अस्थायी राशन का लिंक दिखाई देगा।
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर वेरीफाई करना होगा।
- वेरिफिकेशन के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सभी विवरण जमा करने के बाद आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राधिकरण से संदेश मिलेगा जिसमें एक लिंक होता है।
- एक बार जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं।
- तो आप अस्थायी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आप आसानी से राशन प्राप्त कर सकते है।
मेरा राशन ऐप डाउनलोड तथा रजिस्टर करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप पर जाना होगा।
- जिसके पश्चात सर्च बार मैं मेरा राशन ऐप दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक सूची खुल जाएगी।
- अब आपको इस सूची में सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद मेरा राशन ऍप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आपको इस ऐप को खोल कर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- जब आप राशन कार्ड नंबर दर्ज करेंगे। तो आपके सामने आपके राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी खुल जाएगी।