भारतीय सेना के सैनिकों की सेवा के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय सेना की एडजुटेंट जनरल की शाखा (एमपी-8) ने आपसी सहयोग से हमराज़ ऐप को विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से भारतीय सेना के सैनिक अपने मोबाइल फोन पर अपनी सैलरी से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Hamraaz App Download भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट या Hamraazmp8.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। क्योंकि यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है ना ही यह ऐप गूगल पर उपलब्ध है। इसके अलावा इस ऐप को डाउनलोड केवल भारतीय सेना के सैनिक ही कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल भारत की आम जनता नहीं कर सकती है। हमारे देश की सेना गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में दुश्मनों से हमारी रक्षा करती है। जिससे देश में शांति बनी रहे और हम आराम से सुरक्षित रह सके। जिसके बदले उन्हें मासिक वेतन और भत्ता उनके खाते में जमा किया जाता है। अब यह वेतन और मासिक भत्ता Hamraaz App के माध्यम मोबाइल फोन पर देखा जा सकता है।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना
Hamraaz App की संपूर्ण जानकारी
लेख का विषय | हमराज़ ऐप |
लाभार्थी | सेना के जवान |
उद्देश्य | जवानो को विभिन्न सुविधाएँ देना |
सिस्टम रिक्वायरमेंट | Nougat 7.0 |
माध्यम | ऑनलाइन |
Hamraaz App का लेटेस्ट वर्जन | 7.2 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hamraazmp8.gov.in/ |
Hamraaz App / Hamraaz Web का मुख्य उद्देश्य
इस ऐप को बनाने का मुख्य उद्देश्य इंडियन आर्मी के नौजवानों को उनके सिलेक्शन, ट्रांसफर व सैलरी के बारे में जानकारी देना है। Hamraazmp8 भारतीय सेना के सैनिकों के लिए बनाया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जिसके माध्यम से सैनिकों को सरकारी दफ्तर जाए बिना अपने वेतन से जुड़ी सभी जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएगी। Hamraaz App या Hamraaz Web का इस्तेमाल करके आपको लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए एक को पंजीकरण करना होगा। इस प्रकार से आप हमराज़ ऐप और वेबसाइट के माध्यम से Indian Army PaySlip डाउनलोड कर सकते हैं, या hamraaz payslip login करके देख सकते हैं।
Hamraaz App Download कैसे करें?
- जो भी हमराज एप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में हमराज एप्लिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
- इनमे से एक Bar code और दूसरी तरफ आपको Click here for download app का विकल्प दिखाई देगा।
- यदि आप Bar code से app को डाउनलोड करना चाहते हो तो आपको उस बार कोड को स्कैन करके Hamraaz App Download कर सकते हैं।
- आप उपरोक्त किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आप apps.mgov.gov.in के लिंक पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- फिर आपके सामने Hamraaz App आ जाएगा।

- आप नीचे लॉगिन या कैप्चा को हल करके इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस तरह से आप आसानी से हमराज ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Note – इस एप को केवल भारतीय आर्मी के सैनिकों के लिए ही बनाया गया है। इसलिए इसे केवल भारतीय सैनिक ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आम जनता के लिए नहीं है। भारतीय सैनिक इस एप के माध्यम से आसानी से hamraaz payslip download कर सकते हैं।
Hamraaz April 2023 की Payslip Download करने की प्रक्रिया
- आप अप्रैल महीने की hamraaz payslip डाउनलोड करने चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Hamraaz app या Hamraaz Web खोलना है।
- फिर आपको अपने account में login करके payslip के विकल्प पर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अप्रैल 2023 महीने का चुनाव करना है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आपकी hamraaz payslip PDF format में download हो जाएगी। जिसे देखने के लिए आपको अपना payslip password दर्ज करना है। यहाँ आपको Form 16 का भी विकल्प दिखेगा। जिसे Download करने के लिए आपको संबंधित साल का चुनाव करना है और उसके पास ही Download Form- 16 के विकल्प पर क्लिक करना है।
- Hamraaz Payslip Password पैन कार्ड के शुरू के 4 अक्षर होते हैं। इसके बाद आपकी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट DDMMYY फॉर्मेट में होती है। उदाहरण के तौर पर मेरा पेन कार्ड का नंबर GJSYD43765 है, और मेरी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट 23/11/2020 है, तो मेरा पे-स्लिप पासवर्ड- GJSY23112020 होगा।
- इस तरहां से आप Hamraaz app के माध्यम से घर बैठे मोबाइल पर किसी भी महीने की Indian Army payslip download कर सकते हैं।
Hamraaz Web Portal पर Sign UP कैसे करें?
- आपके सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद वहां मेनू बार में Hamraaz Sign up विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक बॉक्स खुलकर आ जाएगा। यहां पर आपको पैन कार्ड डिटेल्स दर्ज करके सबमिट कर देनी है।
- फिर एक नया पेज खुलकर आएगा। जिस पर आपको आपका रेजिमेंट नंबर और अन्य चीजें दर्ज करके अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है।
- इस प्रकार से आप हमराज़ app में signup कर सकते हैं।
- इसके बाद App Login कर सकते हैं।
Hamraaz Login कैसे करें?
- आप Hamraaz App Login दो तरीके से कर सकते है। पहला तरीका Personal Login और दूसरा तरीका Hamraaz Admin Login। हम नीचे आपको दोनों तरीकों से लॉगिन की जानकारी दे रहे हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- सबसे पहले Web या एप पर जाना है।
- वहां जाकर आपको मेनू बार में Hamraaz App Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
- यदि आप सैनिक है तो पर्सनल लॉगिन और आप एडमिन हैं तो एडमिन लॉगिन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलकर आ जाएगा। इसमें आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से hamraaz personal login कर सकते हैं।
- यदि आप Hamraaz App Password भूल गए हैं, तो आप मेनू बार में Forget Password के विकल्प पर क्लिक करके इसे रिसेट कर भी सकते हैं।