JSSC PGT Teacher Syllabus In Hindi :- आप सब भी जानते होंगे की झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा JSSC PGT Teacher पद पर भर्तियों को जारी किया है। जिसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परन्तु परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप अपने सिलेबस को देखते हुए परीक्षा की तैयारी कर पाएं। तो आज के इस लेख के तहत हम सभी पाठकों को जेएसएससी पीजीटी टीचर सिलेबस 2023 के बारे जानकारी देने वाले है। हमारा आपसे अनुरोध है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
EPFO SSA Syllabus 2023 In Hindi
JSSC PGT Teacher Syllabus 2023
तो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई भर्तियों पर नौकरी प्राप्त करने हेतु आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को पहले दो परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। जिसके बाद आपके सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। यदि आप परीक्षा में पास हो जाते है। तो आप बहुत आसानीपूर्वक प्रशिक्षित शिक्षक के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते है परन्तु आपको परीक्षा में पास होने के लिए जेएसएससी पीजीटी टीचर सिलेबस 2023 की जानकारी प्राप्त कर एक सही रणनीति में परीक्षा की तैयारी करनी होगी। इस लेख को अंत तक पढ़कर आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है क्यूंकि नीचे हमने आपको JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 के अंतर्गत आने वाले विषयों एवं टॉपिक्स के बारे में भी बताया है।

Overview of JSSC PGT Teacher Syllabus
लेख का नाम | JSSC PGT Teacher Syllabus In Hindi |
बोर्ड का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग |
पद का नाम | प्रशिक्षित शिक्षक |
पदों की संख्या | 3120पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://jssc.nic.in |
जेएसएससी पीजीटी शिक्षक चयन प्रक्रिया
नीचे हमने आपको JSSC PGT Teacher के तहत चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी है। जो की कुछ इस प्रकार है:-
- प्रारंभिक परीक्षा।
- मुख्य परीक्षा।
- दस्तावेज सत्यापन।
JSSC PGT Teacher Exam Pattern
सभी उम्मीदवारों को जेएसएससी पीजीटी शिक्षक की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी है। नीचे हमने आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी है। जो कि इस प्रकार है:-
- इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एवं यह एक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा के रूप में होगा।
- इसके साथ ही परीक्षा हर प्रश्न के लिए 1 अंक और आपके चुने हुए विषय से प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक प्रदान किया जाएगा।
- JSSC PGT की परीक्षा में पेपर को हल करने का समय तीन घंटे का ही होगा। सभी उम्मीदवार का प्रथम प्रश्न पत्र 100 अंक और द्वितीय प्रश्न पत्र 300 का होगा।
- JSSC PGT Teacher Exam में प्रथम प्रश्न पत्र में स्नातक स्तर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र में स्नाकोत्तर स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते है।
क्रमांक | विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक | समयावधि |
1. | जिस विषय में नियुक्ति होगी | 100 | 100 | 3 घंटे। |
2. | सामान्य अध्ययन एवं हिंदी भाषा | 150 | 300 | 3 घंटे। |
कुल | 250 | 400 | 6 घंटे। |
सभी उम्मीदवारों को बता दें की जेएसएससी पीजीटी शिक्षक परीक्षा कम्प्यूटर आधारित ली जाएगी। यदि किसी विषय की परीक्षा विभिन्न समूहों से ली जाती है। तो आप सभी के प्राप्तांक का सामान्यीकृत किया जाएगा। जोकि आयोग द्वारा ही आधिकारिक वेबसाइट पर डाला जाएगा। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की मेधा सूची उनके प्राप्तांक के सामान्यीकृत अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा एवं परीक्षाफल प्रकाशन के पश्चात उन्हें सामान्यीकृत अंक ही प्रदान किए जाएंगे।
JSSC PGT Teacher Syllabus
नीचे हमने आपको जेएसएससी पीजीटी शिक्षक परीक्षा अंतर्गत आने वाले विषयों एवं विषयों के टॉपिक्स आदि की जानकारी देने वाले है। जिसके बाद आप जेएसएससी पीजीटी शिक्षक पाठ्यक्रम की सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। तो सिलेबस से जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-
पहला प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन और हिंदी भाषा की परीक्षा)
सामान्य अध्ययन
- मुद्रा
- लिपि
- पुस्तक
- संस्कृति
- भूगोल
- राजधानी
- पंचायती राज
- खेल-खिलाड़ी
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- संविधान एवं राज्य व्यवस्था
- देश की राजनीतिक प्रणाली
- पर्यावरण आर्थिक परिदृश्य
- भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का
- सामुदायिक विकास पंचवर्षीय योजना
- झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति कीसामान्य जानकारी।
सामान्य विज्ञान
सामान्य ज्ञान के विषय में पूछे जाने प्रश्न अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समक्ष एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेगें, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया है या अपेक्षित हैं।
सामान्य गणित
- ज्यामिति
- अंक गणित
- प्राथमिक बीजगणित
- सामान्य त्रिकोणमिति
- क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेगें (सामान्यतः इसमें मैट्रिक / 10वी कक्षा स्तर के प्रश्न रहेगें।
मानसिक क्षमता जाँच
- विश्लेषण
- दृश्य स्मृति
- स्थान कल्पना
- समस्या समाधान
- विभेद अवलोकन
- संबंध अवधारणा
- अंक गणितीय तर्कशक्ति
- सादृष्य समानता एवं भिन्नता
- अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या आदि।
कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञान
- एम. एस. ऑफिस
- एम. एस. विन्डो ऑपरेटिंग सिस्टम
- इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों
- इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न
हिन्दी भाषा ज्ञान
हिंदी भाषा में अपठित अनुच्छेद एवं हिंदी व्याकरण पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं। क्योंकि इसमें से अधिक प्रश्न पूछने की संभावना होती है।
झारखंड महत्वपूर्ण
- स्थान
- उद्योग
- इतिहास
- व्यक्तित्व
- खान खनिज
- विकास योजनाएँ
- भाषा साहित्य
- खेल-खिलाड़ी
- सभ्यता संस्कृति
- झारखण्ड राज्य के भूगोल
- राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
- नागरिक उपलब्धियाँ राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के विषय आदि।
दूसरा प्रश्न पत्र (जिस विषय में नियुक्ति होनी है उस विषय की परीक्षा)
इस प्रकार ही उम्मीदवार JSSC PGT Teacher कीदूसरी परीक्षा के लिए भी तैयारी कर सकते हैं। अधिकतर इन विषय से संबंधित ही प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनकी जानकारी हमने आपको ऊपर दी है।
Jharkhand PGT Syllabus PDF Download
हम उम्मीद करते हैं कि सभी पाठकों को JSSC PGT Teacher Syllabus In Hindi की जानकारी पसंद आई होगी और अपने इस लेख के तहत काफी कुछ सीखा भी होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि यदि आप सिलेबस से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो उसके लिए आप झारखंड पीजीटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते है। नीचे हमने आपको पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है।