Manav Sampada UP :- हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Manav Sampada Portal को जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य को डिजिटिलीकरण की ओर ले जाना है। इस पोर्टल का उपयोग यूपी के सरकारी कर्मचारी निगरानी रखने के लिए करेंगे। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको यूपी मानव संपदा पोर्टल से जुड़ी विभिन्न जानकारी जैसे- पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, उपलब्ध सुविधाएं, पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अवकाश कैसे लें आदि देने वाले है। तो यदि आप भी राज्य के वह इच्छुक पाठक है जो इस पोर्टल ehrms upsdc gov in से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आप से निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Manav Sampada Portal
राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी जी के साथ साथ एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) द्वारा यूपी मानव संपदा पोर्टल को हाल की में लांच किया गया है। इस पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सुविधा के लिए की गई है। यूपी सरकार द्वारा पोर्टल के तहत सरकारी कर्मचारी भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, ट्रांसफर, सेवा इतिहास इत्यादि सुविधाओं का लाभ ले सकते है। जिसके लाभार्थियों को काफी सहयता होगी। इसके साथ ही UP Manav Sampada Portal के तहत राज्य में डिजिटिलीकरण काफी तेज़ी से बढ़ सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम भी बन सकेंगे।
Highlights of UP Manav Sampada Portal
लेख का नाम | यूपी मानव संपदा पोर्टल |
वर्ष | 2023 |
विभाग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी |
प्रक्रिया मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ehrms.upsdc.gov.in |
मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Manav Sampada Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी कर्मचारियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन मोड के तहत प्रदान करना है। इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पहले कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था। जिस वजह से उनके समय एवं धन दोनों काफी ज्यादा व्यर्थ होते थे परंतु पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त हो रहा है। आपको बता दें कि जब से राज्य सरकार द्वारा पोर्टल को जारी किया गया है।
तब से कोई भी फर्जी तरीके से नौकरी नहीं प्राप्त कर पाया है। इसका कारण यह है कि यदि उम्मीदवार आवेदन करने हेतु अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करता है। तो यदि आपके दस्तावेज़ों में कोई फर्जीवाड़ा होता है। तो वह दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाते हैं। जिसका पता मानव संसाधन विकास मंत्रालय को हो जाता है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए यूपी मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारी की पूरी जानकारी रहती है। जब भी कोई फर्जी दस्तावेज जानकारी देता है। तो वेरिफिकेशन के समय वह उम्मीदवार पकड़ा जाता है।
Manav Sampada Portal पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है
सभी पात्र नागरिकों को मानव संपदा पोर्टल पर निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा:-
- Online ACR
- ऑनलाइन पेंशन
- ऑनलाइन ट्रांसफर
- Multilingual SSRS
- ऑनलाइन रिक्ति/भर्ती
- DSS के लिए डैशबोर्ड
- ऑनलाइन शिकायत
- ऑनलाइन प्रमोशन
- ऑनलाइन छुट्टी आवेदन
- ऑनलाइन पेंशन सुविधा
- ज्वाइनिंग और रिलीविंग आर्डर
- API के माध्यम से Self Registration
- सेवा पुस्तिका प्रारूप 12 रूपों में मानकीकृत
- डीपीसीसंयुक्त आदेश और राहत प्रदान करना
- विभागीय अधिकारियों से ऑनलाइन पूछताछ
आपको बता दें की बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निकली के आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, प्रिंसिपल और सभी सरकारी स्कूल के शिक्षा मित्र, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अपना रजिस्ट्रेशन मानव संपदा वेबसाइट पर करना होगा। Manav Sampada Portal पर खुद को रजिस्टर करके आप एवम्, छुट्टी, प्रमोशन, ट्रांसफर,अन्य कई सुविधाओ का लाभ ले सकते हैं। इस समय 80 से अधिक विभागों के सरकारी कर्मचारी आवेदन, ट्रांसफर तथा ऑनलाइन शिकायत ऑनलाइन छुट्टी आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहें है।
राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षक की छुट्टी UP मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मिलेगी। आप निम्नलिखित कारणों हेतु तुरंत छुट्टी ले सकते है:-
- स्पेशल लीव।
- कैजुअल लीव।
- मेडिकल लीव (M.L.)
- आकस्मिक अवकाश (C.L.)
- चाइल्ड केयर लीव (C.C.L.)
- बीवी के प्रेगनेंसी के दौरान छुट्टी।
- माता/पिता के इलाज के लिए अवकाश।
यूपी मानव संपदा पोर्टल लॉगिन होने की प्रक्रिया
राज्य के वह नागरिक जो मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक हैं। तो उन्हें सबसे पहले पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लोगिन आप किस प्रकार कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है। जो कि इस प्रकार है :-
- सबसे पहले आप मानव सम्पदा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको eHRMS Login का दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक User Login Form प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको विभाग, यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करने के साथ साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद फिर आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक Manav Sampada Portal पर लॉगिन हो जाएंगे।
मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अवकाश कैसे लें?
- सर्वप्रथम आप मानव सम्पदा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको eHRMS Login का दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद एक नए पेज पर आपको Department/Head Quarter में Directorate of Basic Education को सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको यूजर आईडी में अपना मानव संपदा का कोड भरें और Password में अपने नाम के प्रथम तीन अक्षर (अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में) तथा जन्म तिथि का वर्ष दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करेंगे। उसके बाद फिर आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जब आप लॉगिन कर देंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा।

- जिस पर आपको ओटीपी वैलिड OTP Validate करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक Manav Sampada Portal के तहत अवकाश ले सकते है।
Manav Sampada Portal आवेदन फॉर्म कैसे भरे?
उत्तर प्रदेश के इच्छुक नागरिकों को मानव सम्पदा पोर्टल के तहत ऑनलाइन छुट्टी लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, जो इस प्रकार का होगा।
- सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Select Reporting Officer का दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद एक नए पेज पर आपको Online Service में Leave को सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको Office में सम्बन्धित विकास खण्ड के BEO, जिसमें साथ में विकास खण्ड का नाम भी होगा।
- उसको सेलेक्ट कर Designation में Block Education Officer के विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अवकाश आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

- उसके बाद आप रिपोर्टिंग अफसर में में सम्बन्धित बी0ई0ओ0 का नाम दिखाई देगा। जिसका चयन सेव कर देंगे।
- अब फिर से Online Leave पर जाना पड़ेगा।
- जिसके बाद फिर आप अप्लाई लीव पर जाकर To Date सेलेक्ट करेंगे।
- अब Leave Days अपने आप कैलकुलेट होकर आ जायेगा और जिस कारण आपको अवकाश चाहिए उसको लिखेंलेना चाहते है उसको दर्ज करेंगे।
- अब आप Address During Leave में अवकाश पर रहने का कारण बताएंगे और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देंगे।
- उसके बाद सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपका छुट्टी आवेदन मिल जाएगा। आवेदन सबमिट करने का सफलतापूर्व मैसेज मोबाइल नम्बर पर मिल जाएगा।
- इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आपका प्रार्थना पत्र स्वीकार/अस्वीकार किया जाएगा। तो इसकी जानकारी आपके मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको मिल जाएगी।