नीट एडमिट कार्ड 2023 (NEET Admit Card in Hindi) डाउनलोड कैसे करे

NEET Admit Card In Hindi :- उन सभी उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छी खबर है जिन्होंने नीट की परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। क्यूंकि NTA आधिकारिक वेबसाइट पर NEET Admit Card 2023 को जारी कर दिया गया है। जिसको सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। और एडमिट कार्ड प्राप्त कर परीक्षा में बैठ सकते है। आज के इस लेख के तहत हम आपको नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करे से जुड़ी विभिन्न जानकारी जैसे- महत्वपूर्ण तिथि,शिफ्ट टाइमिंग, उमंग अप्प के तहत एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा दिन के निर्देश आदि के बारे में बताने वाले है। हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

UPSSSC Forest Guard Admit Card

NEET Admit Card 2023

आपको बता दें की नीट एडमिट कार्ड 2023 को 4 मई 2023 को जारी किया गया है। जिसको सभी छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरटी नंबर आदि की जानकारी होनी चाहिए। जिसको दर्ज करके आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीट हॉल टिकट 2023 को डीजीलॉकर और उमंग एप के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 30 अप्रैल 2023 को एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इंटीमेशन स्लिप को जारी किया गया था और अब नीट की परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित किया जाए ऐसी उम्मीद है। NEET Hall Ticket 2023 को डाउनलोड करने से पहले सभी छात्र सभी विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़े। तो चलिए आगे बढ़ते हुए NEET Admit Card 2023 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानते है।

Highlights of NEET Admit Card

लेख का नामनीट एडमिट कार्ड
वर्ष2023
एडमिट कार्ड किस पर प्रकाशित किया गयाराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
प्रक्रिया मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in

महत्वपूर्ण तिथि

  • NEET परीक्षा तिथि 2023- 7 मई 2023
  • NEET एडमिट कार्ड रिलीज होने की तिथि- 4 मई 2023
  • NEET हॉल टिकट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 7 मई2023
  • नीट 2023 परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक

नीट शिफ्ट टाइमिंग 2023

नीट की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। जो कि 3 घंटे 20 मिनट तक चलेगी। नीचे दिए गए सारणी में हमने आपको तारीख एवं समय आदि सभी के जानकारी दी है। जिसके तहत आप आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-

विवरणतारीख एवं समय
NEET 2023 परीक्षा का दिन7 मई 2023
परीक्षा का समय और अवधिदोपहर 2:00 से 5:20 अपराह्न (3 घंटे 20 मिनट)
परीक्षा हॉल में अंतिम प्रविष्टिदोपहर 1:30 बजे
टेस्ट बुकलेट पर विवरण लिखनादोपहर 1:50 बजे
परीक्षण पुस्तिका का वितरणदोपहर 1:45 बजे
टेस्ट शुरू2:00 बजे
परीक्षण समाप्त5:20 PM
कक्ष में सीटों का आवंटनदोपहर 1:15 बजे से  
निरीक्षक एनईईटी प्रवेश पत्र की जांच करते हैं और परीक्षा निर्देशों की घोषणा करते हैं।  दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक

NEET Admit Card 2023 को कैसे डाउनलोड करें?

सभी छात्रों को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट होम पेज पर आपको न्यूज़ एंड इवेंट्स विजिट्स से नीट एडमिट कार्ड 2023 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अपना नंबर और पासवर्ड ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • अब आप एडमिट कार्ड को सत्यापित कर डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर देंगे।
  • जिसके बाद आपका NEET Admit Card 2023 डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके साथ ही आपको बता दें कि एडमिट कार्ड छात्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए आपको एडमिशन प्रक्रिया एवं भविष्य में संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को पीडीएफ में ज़रूर सेव करना चाहिए।

डिजिलॉकर के तहत नीट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सभी छात्रों को नीट से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ और भी आसानी से पहुंचाने के लिए डिजिलॉकर जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स को भी लांच किया है। जिसके तहत उम्मीदवार हाल टिकट रिजल्ट , दस्तावेज़ों का सत्यापन एवं नीट एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। तो चलिए आगे है और डिजिलॉकर के तहत NEET Admit Card 2023 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानते है:-

  • सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप प्ले स्टोर या अप्प स्टोर से भी डिजिलॉकर को डाउनलोड कर सकते है।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसपर आप रजिस्टर कर सत्यापन करेंगे।
  • उसके बाद आपको जारी “दस्तावेज़” के विकल्प पर क्लिक कर देंगे। अब जारी किए गए दस्तवेज़ों की सूचि दिखाई देने के बाद आप नीट यूजी एडमिट कार्ड का विकल्प खोजेंगे।
  • यह विकल्प खोजकर क्लिक करने के बाद NEET Admit Card 2023 Download की पीडीएफ खोलकर सेव कर लेंगे।

NEET Admit Card 2023 उमंग एप्प के तहत कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपना एडमिट कार्ड उमंग अप्प के तहत डाउनलोड करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा। जो इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आप प्ले स्टोर या अप्प स्टोर से भी उमंग आप को डाउनलोड करेंगे। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसपर आप मोबाइल नंबर दर्ज कर अप्प पर रजिस्टर करेंगे।
  • उसके बाद आप एनटीए के विकल्प को खोजकर NEET Admit Card 2023 का चयन कर क्लिक कर देंगे।

क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

  • अब एडमिट कार्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने हेतु नीट एडमिट कार्ड 2023  पीडीएफ के विकल्प को खोजकर सेव कर सकते है।

नीट एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण

उम्मीदवारों को NEET Admit Card 2023 में कुछ विवरण दिए गए हैं। जिन्हें डाउनलोड करते समय क्रॉस-चेक करना ज़रूरी होगा। जो इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • रोल नंबर
  • क्यू आर संहिता
  • उप श्रेणी
  • आवेदन संख्या
  • आवेदक की श्रेणी
  • आकांक्षी का पता
  • परीक्षा केंद्र संख्या
  • अभिभावक का हस्ताक्षर
  • नीट 2023 परीक्षा की तारीख और समय
  • एनईईटी-यूजी वरिष्ठ निदेशक हस्ताक्षर
  • प्रश्न पत्र की भाषा (माध्यम)।
  • NEET परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • अंतिम प्रविष्टि के लिए रिपोर्टिंग समय और समय
  • अन्य सामान्य निर्देशों का पालन किया जाना है
  • आईपी ​​पता और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर (आवेदन पत्र में अपलोड की गई)
  • हस्ताक्षर (पंजीकरण के दौरान अपलोड किया गया)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर परीक्षा हॉल में निरीक्षक के सामने किया जाना है
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाने के लिए स्थान (जैसा कि पंजीकरण के दौरान उपयोग किया गया था)

नीट परीक्षा दिन के कुछ निर्देश

सभी अभ्यर्थियों के लिए एनटीए द्वारा NEET Exam 2023 के दिन के लिए कुछ निर्देशों को जारी किया गया है।जिसका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है:-

  • सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों द्वारा आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड एनईईटी की पूरी तरह से जांच की जाएगी। जिस कारण आपको पहले अपनी खुद जांच ज़रूर करनी चाहिए।
  • यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड 2023 और उपस्थिति पत्रक पर पर्यवेक्षक के सामने हस्ताक्षर करें।
  • आपको खास ध्यान रखना होगा की आप आपने आस पास बैठे व्यक्तियों से सतर्क रहें अपनी सीट पर बैठने से पहले चरों तरफ ज़रूर देखे। अपने बगल में बैठे व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत में शामिल न हों, क्योंकि इससे उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा समाप्त होने से पहले उन्हें परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • आपको बता दें की प्रवेश परीक्षा की वीडियोग्राफी अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्हें सीधा बैठना चाहिए ताकि वे वीडियो में स्पष्ट रूप से कैद हो जाएं।
  • एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर जो उम्मीदवारों द्वारा ले जाने के लिए उपयोग की जाती है। उसे परीक्षा केंद्र में अधिकारी को उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने के लिए सौंपना होता है।
  • सभी उम्मीदवारों को नीट 2023 ओएमआर शीट के विवरण अनुभाग को सही ढंग से और सुपाठ्य लिखावट में भरना चाहिए। ताकि पढ़ने वाले को अच्छा लगें।

NEET Helpline

यह तो सभी उम्मीदवार जानते हैं कि नीट एडमिट कार्ड 2023 बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो नीट एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आपके बहुत ज्यादा काम आएगा। जो उम्मीदवार गलत जानकारी प्रदान करते हैं। उनके आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा। इस कारण सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह NEET Admit Card 2023 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को क्रॉस चेक जरूर करें। अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती नहीं होती है। तो आप नीचे दिए गए NEET helpline  के माध्यम से एडमिट कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को सही करा सकते हैं।

  • Phone number – 011-40759000
  • Email ID – neet@nta.ac.in
  • Address – C-20 1A/8, Sector-62, IITK outreach centre, Noida-201 309.

Leave a Comment