ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को अन्न से जुड़ी सुविधा प्रदान करने हेतु Odisha Ration Card 2023 के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहें है। ताकि सभी नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाकर राशन प्राप्त कर सकें। यदि आप भी राज्य के वह नागरिक है जो राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते है। तो आज का लेख आप के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्युकी आज के इस लेख के तहत हम आपको ओडिशा राशन कार्ड 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- ओडिशा राशन कार्ड का उद्देश्य, राशन कार्ड हेतु पात्रता मानदंड, आवेदन करने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले है। हमारा सभी पाठकों से अनुरोध है की वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Odisha Ration Card 2023
राज्य सरकार द्वारा फिर से ओडिशा राशन कार्ड 2023 हेतु आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने लगे हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि राशन कार्ड हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है क्योंकि राशन कार्ड के माध्यम से सभी नागरिक अपनी अन्न की समस्याओं को खत्म कर पाते हैं। इसके साथ ही राशन कार्ड के तहत हम केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाते हैं। इस कारण सभी नागरिकों के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। तो यदि अब आप भी अपने राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए Odisha Ration Card 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानते है।
Key highlights of Odisha Ration Card
योजना का नाम | ओडिशा राशन कार्ड |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | ओडिशा सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को सब्सिडी दामों में राशन प्रदान करवाना |
लाभार्थी | ओडिशा के नागरिक |
अधिकारिक वेबसाइट | www.foododisha.in |
ओडिशा राशन कार्ड का उद्देश्य
ओडिशा सरकार द्वारा Odisha Ration Card के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों की अन्न से जुड़ी समस्याओं को ख़त्म करना है। राज्य में बहुत से ऐसे नागरिक है जिन्हे एक समय की रोटी भी नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें एवं उनके परिवार वालों को काफी समस्या से जुजना पड़ रहा है। परन्तु राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों की काफी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसके साथ ही राशन कार्ड के माध्यम से हम सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। इस कारण ही सरकार द्वारा ओडिशा राशन कार्ड 2023 हेतु आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
Odisha Ration Card के लाभ
- राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए राशन कार्ड ओडिशा के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- इसके साथ ही राशन कार्ड राज्य के नागरिकों की पहचान के रूप में भी कार्य कृत है।
- वह सभी नागरिक जो कि अपना जीवन गरीबी रेखा में व्यतीत कर रहे हैं। वह राशन कार्ड के की मदद अन्न की समस्या को दूर कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
- ओडिशा सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न एपीएल , अंत्योदय , बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से सभी नागरिकों को उनकी आर्थिक स्थिति के तहत सस्ती दरों पर अनाज प्रदान किया जाता है। जिससे कि सभी नागरिकों को एक सही तुलना में अन्य मिल पाता है।
- Odisha Ration Card 2023 के माध्यम से सभी पात्र नागरिक रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे- चीनी, केरोसिन, तेल आदि प्राप्त कर सकते हैं।
ओडिशा राशन कार्ड के प्रकार
राज्य सरकार द्वारा ओडिशा राशन कार्डों को 3 प्रकारों में बांटा गया है। जोकि राज्य के नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करते हैं।
एपीएल (APL) राशन कार्ड:- सबसे पहले एपीएल राशन कार्ड आता है। जोकि सफेद रंग का होता है। यह कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाता है। इस राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों की वार्षिक आय ₹100000 या इससे कम होनी चाहिए।
बीपीएल (BPL) राशन कार्ड:- अब दूसरे नंबर पर बीपीएल राशन कार्ड आता है। जिसका रंग पीला होता है। इस राशन कार्ड का लाभ ओडिशा राज्य के उन नागरिकों को दिया जाता है। जिनकी वार्षिक आय ₹15000 रुपए से ₹100000 के बीच होती है।
अंत्योदय (Antyodaya) राशन कार्ड:- तीसरे नंबर पर अंत्योदय राशन कार्ड आता है। जोकि केसर रंग का होता है। इस राशन कार्ड का लाभ राज्य के उन नागरिकों को दिया जाता है। जो कि अपना जीवन अधिक गरीबी में व्यतीत कर रहे हैं। जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है।
Odisha Ration Card 2023 हेतु पात्रता
- राज्य के वह सभी इच्छुक नागरिक जो राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते है। उन्हें नीचे दी गई जानकारी का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है:-
- सभी इच्छुक आवेदक ओडिशा के निवासी होने चाहिए।
- राज्य का आवेदक कर्ता जिनकी वार्षिक आय ₹10000 से भी कम है। वह बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
- वह सभी नागरिक जिसके पास पहले से कोई राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है। वह भी राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
- राज्य के नए विवाहित जोड़े भी ओडिशा राशन कार्ड 2023 हेतु आवेदन कर सकते है।
ओडिशा राशन कार्ड हेतु जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- गैस कनेक्शन
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Odisha Ration Card के लिए आवेदन कैसे करें?
राज्य के इच्छुक आवेदककर्ताओं को ओडिशा राशन कार्ड के तहत आवेदन करने हेतु नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको ओडिशा राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको ration card application form under NFSA-2013 का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।

- अब एक नए पेज के साथ आपको odisha ration card form pdf का लिंक दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो odisha ration card form pdf download हो जाएगी। अब आपको इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है और प्रिंट आउट प्राप्त करके आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारियों को भरने के बाद मांगे आवश्यक दस्तावेज़ों को फॉर्म के अटैच करना होगा।
- अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको फॉर्म को जिले के राशन कार्ड कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- फॉर्म जमा करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास अग्रेषित कर दिया जाएगा और कुछ ही समय पश्चात आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानी से Odisha Ration Card 2023 के लिए आवेदन कर सकते है।
Odisha Ration Card Helpline Number
- Helpline Number – 1800 -3456750