PayManager Portal | पेमैनेजर लॉगिन और सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?

हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम PayManager Portal है। इस पोर्टल का उपयोग वेतन बिल तैयार करने के लिए किया जाता है। जिसके तहत राज्य के पंचायती राज कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। तो यदि आप भी राज्य के पात्र नागरिक है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्यूंकि इस लेख के तहत हम आपको पेमैनेजर पोर्टल से जुड़ी जानकारी जैसे- लॉगिन प्रक्रिया बैंक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने वाले है। हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

PayManager Portal

जैसा कि आप सभी जानते हैं की राज्य सरकार द्वारा पेमैनेजर पोर्टल को पंचायती राज कर्मचारियों की सहायता के लिए विकसित किया गया है। जोकि राज्य के कर्मचारी के वेतन बिल तैयार करने के लिए सामान्य और एकीकृत मंच प्रदान करता है। इस पोर्टल के तहत सॉफ्टवेयर ना केवल वेतन बिल तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है। बल्कि डीए एरियर, बोनस, एरियर की भी सुविधा नागरिकों को प्रदान करेगा। राजस्थान सरकार द्वारा Pre Paymanager, Pri Paymanager, paymanager 2 raj nic in, Paymanager Login के रूप में उठाए गए इस कदम से सभी पात्र नागरिकों को काफी आसानी होगी क्योंकि पोर्टल का उपयोग कर आसानी से घर बैठे अपने वेतन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आप किस प्रकार पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हैं।

Key highlights of PayManager Portal

पोर्टल का नामपेमैनेजर पोर्टल
किसने शुरू कियाराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यसरकारी कर्मचारियों को वेतन सम्बंधित सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
लाभार्थीराज्य के नागरिक
ई डिस्टिकपोर्टल का लिंकhttps://pripaymanager.rajasthan.gov.in/

पेमैनेजर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा PayManager Rajasthan को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने वेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी या जनसेवा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

PayManager पोर्टल के लाभ

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल के निम्नलिखित लाभ है। जो कि इस प्रकार हैं:-

  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।
  • राज्य के सभी कर्मचारी वेतन और भत्ते की जानकारी आसानी प्राप्त कर सकते है ।   
  • सभी पात्र नागरिक पोर्टल के तहत सैलरी स्लिप GA 55 को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा सकते है।
  • इसके साथ ही पेमैनेजर पोर्टल के तहत एचओडी पंजीकरण, बैंक पंजीकरण आदि की सुविधाएं प्राप्त कर सकती है।
  • आप भी जानते होंगे की पहले कितना टैक्स कटा और और कितना भत्ता मिला है। इन सब की जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती थी परन्तु पोर्टल के तहत आप यह सब जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

Paymanager Login कैसे करें ?

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको चार विकल्प दिए जाएंगे। जो की इस प्रकार होंगे:-
  • DDO
  • Employee
  • Department
  • Sub DDO
  • इन विकल्पों में से आप उस विकल्प का चयन करेंगे।
  • जिस रूप में भी लॉगिन करना है। आप रेडियो बटन द्वारा चयन कर क्लिक कर देंगे।
  • जिसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज कर, “Login” बटन पर क्लिक  करना होगा। अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

पेमैनेजर पोर्टल पर बैंक पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Bank Registration”  का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Verify Contact” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Paymanager पोर्टल पर forgot password को रिसेट कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Forgot Password(Employee Login का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको दो विकल्प दिए जाएंगे। जिसमे आपको पहला ऑप्शन “Password Reset” तथा दूसरा ऑप्शन “Mobile Change Request” का होगा।
  • जिस विकल्प पर आप क्लिक करना चाहते है। तो उसके सामने रेडियो बटन पर क्लिक कर देंगे।
  • अब आपको मांगी गई जानकारियों को दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद आपको “Submit Details” वाले बटन पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आप अपने फॉरगॉट पासवर्ड को रिसेट कर सकते है।

पोर्टल पर HOD Registration करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “HOD Registration” का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अंत में आप नीचे दो चेक बॉक्स दिखाई देंगे, जिसमें की आप ओटीपी दर्ज कर या DSC सर्टिफिकेट चेक कर आप HOD Registration कर सकते हैं।

Paymanager Salary Slip Download कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको“Employee” वाले रेडियो बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको यूजरनाम और पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर “Login” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे। जिसके बाद आपको “Employee Corner” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन लिस्ट के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। जिसमे से आपको “Employee Report” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही फिर से आपकी स्क्रीन पर विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे। जिसमे से आपको  “Payslip” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर  पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको महीना, वर्ष आदि का चयन करके “Submit” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर सैलरी स्लिप खुल जाएगी। जिसको आप आसानी से डाउनलोड  प्रिंटआउट निकलवा सकते है।

Leave a Comment