आज के इस लेख के तहत हम अपने पाठकों को Smart Ration Card 2023 बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने वाले है। क्यूंकि आपको बता दें की खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड बनाने हेतु सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है। जिसका टेंडर एक सप्ताह के अंदर जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। सभी राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड के राशन कार्ड धारक भी किसी भी सरकारी राशन की दुकान से सस्ती दर पर राशन प्राप्त कर सकते है। तो यदि आप भी वह इच्छुक नागरिक है जो स्मार्ट राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे- उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ , पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, स्मार्ट राशन कार्ड हेतु आवेदन कैसे करें आदि के बारे में जानना चाहते है। तो हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Smart Ration Card 2023
यह जानकारी उत्तराखंड राज्य के 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारको हेतु काफी महत्वपूर्ण है की वह अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करके स्मार्ट राशन कार्ड 2023 बनवा सकते है। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी जी द्वारा बताया गया है की जिले में करीबन पौने चार लाख राशन कार्ड मौजूद है। जिनमे से सबसे पहले उन नागरिकों को Smart Ration Card में बदल वाया जाएगा। उसके बाद अन्य नागरिकों के राशन कार्ड में बदलाव किए जाएंगे। यह राशन कार्ड नागरिकों के सामान्य राशन का प्रतिस्थापन है। जिसका उपयोग आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को रियायती दरों पर सरकार द्वारा खाद्य पदार्थो और अन्य प्रावधानों को आपूर्ति के लिए किया जाता है। उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के सभी गरीब परिवार एक बेहतर जीवनयापन कर सकते है।
Key highlights of Smart Ration Card
लेख का नाम | स्मार्ट राशन कार्ड 2023 |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | खाद्य अपूर्ति विभाग द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के सभी नागरिकों को बनाने हेतु आसान प्रक्रिया की जानकारी देना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट |
About Uttarakhand Smart Ration Card 2023
यदि राज्य का कोई नागरिक स्मार्ट राशन कार्ड बनने के पश्चात भी किसी महीने का राशन नहीं ले पाता है। तो अगली बार राशन कार्ड डीलर राशन धारक को दो महीने का राशन नहीं देते है। जिस बात की शिकायत काफी ज़्यादा लोगो को रहती है। अब नागरिकों की इस समस्या का पता खाद्य पूर्ति विभाग को लगेगा। जिससे नागरिकों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसका कारण यह है की अब Uttrakhand Smart Ration Card 2023 के सभी धारकों के पास बारकोड स्केन करने पर डाटा ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। जिससे नागरिकों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस समय मेनुअल रेजिस्टर में राशन विवरण का रिकॉड दर्ज किया जा रहा है। परन्तु जब स्मार्ट राशन कार्ड बनने शुरू होंगे तो यह सब खत्म कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड स्मार्ट राशन कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में काला बाजार पर रोकथाम लगाना है क्योंकि राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को सस्ती दर पर राशन प्रदान किया जाता है परंतु इस कार्य में भी काफी ज्यादा कालाबाजारी चल रही है। जिससे कि एक सही मात्रा में नागरिकों को अन्न नहीं मिल पा रहा है। तो इस स्मार्ट राशन कार्ड के अंतर्गत क्यूआर कोड होगा। जिसकी सहायता से धारक सस्ते गल्ले की दुकान से सस्ता राशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। Uttarakhand Smart Ration Card के माध्यम से कालाबाजारी पर रोकथाम होगी साथ ही राज्य को डिजिटल बनाया जा सकेगा और उत्तराखंड को प्रगति की ओर ले जाने में भी आसानी होगी।
स्मार्ट राशन कार्ड के मुख्य तथ्य 2023
- इस स्मार्ट राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। जिसके माध्यम से राशन वितरण में कालाबाजारी की समस्या कम होगी।
- आपको बता दें की स्मार्ट राशन कार्ड में एक क्यूआर कोड मौजूद होगा। जिसकी सहायता से नागरिक सस्ती दरों पर राशन प्राप्त कर सकते है।
- Smart Ration Card के तहत नागरिक राशन कार्ड धारक कम्पूटराइज़ जन वितरण प्रणाली की सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
- सरकार द्वारा उठाएं गए इस कदम से राज्य में धोखाधड़ी ओर भ्र्ष्टाचार को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
- इसके साथ ही सभी गरीब राशन धारकों को सही मात्रा में राशन सामग्री प्राप्त हो सकेगी।
Smart Ration Card हेतु आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
उत्तराखंड राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
राज्य के इच्छुक आवेदकों को Smart Ration Card के तहत आवेदन करने हेतु नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।
- जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको Ration Card Application Form का विकल्प दिखाई देगा।
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ खुल जाएगी।
- इसके पश्चात आपको एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना होगा।
- अब इस फॉर्म को खोलने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा। सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात फॉर्म के साथ मांगे कई आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको फॉर्म को अपने नज़दीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा कर देना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानी से स्मार्ट राशन कार्ड 2023 बनाने के लिए आवेदन कर सकते है।
Contact us
The Secretary
- Department of Food and Civil Supply,
- Government Of Uttarakhand
- Chief Secretary Building
- Uttarakhand Secretariat
- 4, Subhash Road, Dehradun – 248001
- Email : secy-fcs-ua[at]nic.in
Commissioner, Food and Civil Supply
- Directorate of Food and Civil Supply, Uttarakhand
- Khadya Bhawan, Mussoorie Bypass Ring Road (Ladpur) Dehradun
- Telephone No. : 0135-2780765
- Email : comm-fcs-uk[at]nic.in
Controller Legal Metrology, Uttarakhand
- Department of Food and Civil Supply
- 15, Gandhi Road
- Dehradun – 248001
- Telephone / Fax No. : 0135-2653159
- Email : legalmetuk[at]gmail.com
State Consumer Disputes Redressal Commission
- 176, Ajabpur Kalan (Near Spring Hills School)
- Motherowala Road, Dehradun – 248121
- Telephone (O) : 0135-2669719
- Fax : 0135-2669719
- Email : scdrc-uk[at]nic.in