SSC Full Form – एसएससी का फुल फॉर्म, CHSL फुल फॉर्म / CGL फुल फॉर्म पढ़े

आज हम आपको अपने इस लेख में SSC Full Form In Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं। SSC का फुल फॉर्म स्टाफ सिलेक्शन कमीशन होता है। जिसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व अधीनस्थ कार्यालयों में अनेक पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। एसएससी से जुड़ी ओर अधिक जानकारी जैसे- एसएससी के फुल फॉर्म, एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाएं एसएससी सीएचएसएल का फुल फॉर्म और सीजीएल के फुल फॉर्म के बारे मे जाने के लिए हमारे लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि हम नीचे आपको यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी बहुत ही आसान भाषा में उपलब्ध करवा रहे हैं।

UP Sewayojan Portal 

एसएससी की स्थापना कब हुई?

4 नवंबर 1975 को एसएससी की स्थापना की गई थी। अब इसकी स्थापना हुए 46 साल हो चुके हैं। 46 साल से यह संस्थान कई भर्तियां कर चुका है। SSC Ka Full Form स्टाफ सेलेक्शन कमीशन है। एसएससी को “Subordinate Services Commission” के नाम से भी जाना जाता था। इस समय एसएससी के चेयरमैन एस. किशोर है। इन्होंने फरवरी 2022 में चेयरमैन के रूप में पद संभाला था। पहले‌ यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव के रूप में कार्य करते थे।

SSC Full Form In Hindi

एसएससी फुल फॉर्म क्या है?

एसएससी का फुल फॉर्म (SSC Ka Full Form) Staff Selection Commission है। इसे Secondary School Certificate भी कहते हैं। भारत में, CBSE और कुछ अन्य राज्यों के बोर्डों द्वारा आयोजित Secondary School Certificate परीक्षा को एसएससी की फुल फॉर्म के नाम से भी जाना जाता है। इसे 10 वीं बोर्ड परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है।

एसएससी का मुख्यालय

 SSC का मुख्यालय नई दिल्ली में  है। भारत में इस समय एसएससी के‌ 7 क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर में स्थित हैं। एसएससी के दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) और चंडीगढ़ में भी स्थित है।

एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं

  • एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL)– कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में से CGL  सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है।  सीजीएल द्वारा उम्मीदवार को केंद्र सरकार के विभिन्न बड़े विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में भर्ती किया जाता है। यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित होती है।
  • एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (CHSL)- भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों और संगठनों के लिए एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की भर्ती का आयोजन करता है। जिसके द्वारा कुछ महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाती है।
  • एसएससी जूनियर इंजीनियर (SSC JE)- यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेक्षण और अनुबंध डोमेन जैसे ग्रुप ’बी’ के पदों के लिए होती है। SSC संस्थान इस परीक्षा का आयोजन हर वर्ष करता है।
  • एसएससी हिंदी अनुवादक प्रति वर्ष जूनियर हिंदी अनुवादक की परीक्षा भी SSC आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए देश के काफी उम्मीदवार उत्सुक रहते हैं।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबलSSC द्वारा नागरिक सेना के कई पद पर भी भर्ती की जाती है। यह भर्ती GD के तहत (BSF) सीमा सुरक्षा बल, (CISF) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ( (एनआईए) राष्ट्रीय जांच एजेंसी, (SSF) सचिवालय सुरक्षा बल, (CRPF) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, (ITBP) भारत तिब्बत सीमा पुलिस, (एसएसबी) सशस्त्र सीमा बल, असम राइफलमैन आदि पदों पर भर्ती होती है।
  • एसएससी मल्टीटास्किंग भारत के मल्टीटास्किंग भर्ती के द्वारा एसएससी कुछ महत्वपूर्ण पदो जैसे चपरासी, गार्डनर दफ्तरी, जमादार, जूनियर गेस्ट ऑपरेटर, चौकीदार, सफाईवाला, आदि पर परीक्षा आयोजित करता है।
  • एसएससी वैज्ञानिक सहायक पद वैज्ञानिकी विभागों में एसएससी द्वारा वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती के लिए परीक्षा  आयोजित की जाती हैं।
  • एसएससी चयन पद हर साल रह परीक्षा आयोजित होती हैं। इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं।
  • एसएससी केंद्रीय पुलिस संगठन– दिल्ली पुलिस और कुछ पैरामिलिट्री फोर्सेज में SI यानी कि सब-इंस्पेक्टर के पदों पर इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाती है। एसएससी के द्वारा ही हर साल दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आदि की परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
  • एसएससी आशुलिपिक स्टाफ सलेक्शन कमीशन SSC आशुलिपिक परीक्षा आयोजित भी करता है। यह परीक्षा भी हर साल आयोजित की जाती है। यह एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है। जिसमें भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (अराजपत्रित पद) और ग्रेड डी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित है।

SSC CGL Full Form Kya Hai?

SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन)द्वारा हर साल SSC CGL की परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। SSC Full Form In Hindi – Combined Graduate Level हैै। केेेवल स्नातक स्तरीय उम्मीदवार ही इस परीक्षा में भाग लेने के योग्य है। भारत के कई सारे सरकारी विभागों में SSC CGL परीक्षा के तहत हर साल कई सारे नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।

SSC CHSL Full Form Kya Hai?

SSC CHSL की परीक्षा  भी ऐसी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में बहुत खास है। जिसमें 10+2 पास उम्मीदवार भाग लेने के योग्य है। SSC Full Form In Hindi – Combined Higher Secondary Level हैै।

Leave a Comment