Super Tet Syllabus 2023 In Hindi :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुपर टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई है। आप सब भी जानते होंगे की सुपर टीईटी उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (जूनियर) और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसको केवल वह ही छात्र दे सकते है जो सीटीईटी / यूपीटीईटी उत्तीर्ण कर चुके है। तो यदि आप भी वह छात्र है जो इस परीक्षा में बैठना चाहते है तो आपको Super Tet Syllabus 2023 के बारे में जानकारी ज़रूर होनी चाहिए। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको सुपर टेट सिलेबस 2023 के बारे में बताएंगे। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए आगे बढ़ते है।

Super Tet Syllabus 2023
हर साल यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद के लिए भर्ती निकाली जाती है। जिनके लिए काफी बड़ी संख्या में आवेदन किए जाते है। इस बार भी आवेदन जल्द ही आमंत्रित किए जाएंगे ऐसी उम्मीद है परन्तु वह सभी उमीदवार जो इस परीक्षा में बैठना चाहते है उन सभी को सुपर टेट सिलेबस 2023 के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए। ताकि वह सभी एक सही रणनीति से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें। तो चलिए आगे बढ़ते है और Super Tet Syllabus 2023 In Hindi के बारे में जानते है।
UPSSSC VDO Syllabus 2023 In Hindi
Key Highlights of Super Tet Syllabus 2023
लेख का नाम | सुपर टेट सिलेबस |
वर्ष | 2023 |
परीक्षा बोर्ड | Uttar Pradesh Basic Education Board |
पद का नाम | सहायक प्राथमिक अध्यापक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
SUPER TET परीक्षा पैटर्न 2023
आप सभी को हमने नीचे सुपर टीईटी परीक्षा विवरण 2023 के बारे में बताया है। सभी उमीदवार परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय और परीक्षा में पूछे गए परीक्षा पैटर्न के सभी विषयों में अच्छी तरह से पारंगत होना होगा। परीक्षा पैटर्न की जानकारी इस प्रकार है:-
- राज्य के सभी उम्मीदवार को SUPER TET की परीक्षा में सफल होने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंको से पास होना पड़ेगा।
- आपको बता दें की सभी योग्य उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
- जिनके पास सीटीईटी / यूपीटीईटी है वे अभ्यर्थी ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- बोर्ड द्वारा सुपर टीईटी परीक्षा पत्र को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा।
विषय | निर्धारित अंक |
विज्ञान | 10 |
गणित | 20 |
रीजनिंग | 10 |
शिक्षण पद्धति | 10 |
बाल मनोविज्ञान | 10 |
सूचना प्रौद्योगिकी | 05 |
शिक्षण पद्धति | 10 |
भाषा- हिंदी, अंग्रेजी & संस्कृत | 40 |
सामान्य विज्ञान एंव करेंट अफेयर्स | 30 |
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान | 10 |
कुल | 150 अंक |
सुपर टीईटी पाठ्यक्रम 2023
नीचे हमने उम्मीदवारों की सहायता के लिए Super Tet Syllabus 2023 अंतर्गत आने वाले सभी विषयों एवं टॉपिक्स की जानकारी दी है। जोकि इस प्रकार है:-
विषय | निर्धारित अंक |
विज्ञान | गति बल, ऊर्जा, दूरी प्रकाश, ध्वनि, दैनिकपदार्थ की स्थिति, जीवन में विज्ञान, मानव शरीर, जीव, स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं। |
गणित | सामान्य बीजगणित, संख्यात्मक क्षमता, मात्रा, अनुपात, गणितीय क्रिया, विभेदीकरण, दशमलव, सरल / चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य ज्यामिति, लाभ – हानि, फैक्टरिंग, प्रतिशत, आँकड़े आदि। |
तार्किक ज्ञान | द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, ब्लॉक और कैलेंडर, कोडिंग / डिकोडिंगप्रतीक और अंकन, महत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, पहेलियाँ, श्रृंखला, डेटा व्याख्याएं, दिशा बोध परीक्षण आदि। |
शिक्षण पद्धति | शिक्षण और कौशल, सीखने के सिद्धांत, विकास और माप के तरीके। |
बाल मनोविज्ञान | बच्चे की सीखने की पहचान, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, भिन्नता, सीखने को आसान बनाना, सीखने के कौशल की व्यावहारिक उपयोगिता अदि। |
सूचना प्रौद्योगिकी | शिक्षण में उपयोगी अनुप्रयोग तकनीकी कंप्यूटर, इंटरनेट, , कला शिक्षण और स्कूल प्रबंधन। |
प्रबंधन और योग्यता | संवैधानिक और मूल, शिक्षा की भूमिका, प्रेरणा, दंड, पेशेवर आचरण और नीति। |
सामान्य विज्ञान | वर्तमान मामले और घटनाएं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं कला और संस्कृति आदि। |
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान | पृथ्वी की संरचना, यातायात और सड़क सुरक्षा, सौर प्रणाली, सामान्य भूगोल, भारतीय संविधान, वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनौतियां आदि। |
Super TET Selection Process
राज्य के वह सभी छात्र जिन्होंने CTET / UPTET उत्तीर्ण किया है। वही इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र है। उन सभी पात्र छात्रों हेतु अंकों का विभाजन विभिन्न मापदंडों पर किया गया है। जोकि इस प्रकार है:-
- पहला हाई स्कूल स्तर के 10% अंक।
- दूसरा इंटरमीडिएट स्तर के 10% अंक।
- तीसरा स्नातक स्तर के 10% अंक।
- चौथा शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के 10% अंक।
- इसके साथ ही Super TET Written Exam के 60% अंक।
सुपर टीईटी कट ऑफ
आपको बता दें की कट ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक हैं। जोकि परीक्षा प्राधिकरण के तहत परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार तय कर दिए जाएंगे। तो उम्मीदवारों के लिए SUPER TET 2023 Cut Off की जानकारी इस प्रकार है:-
श्रेणी | न्यूनतम योग्यता | प्रतिशत योग्यता अंक |
General | 45% | 67 अंक 150 में से |
OBC/SC/ST | 40% | 60 अंक 150 में से |
इसके साथ ही ओवरऑल कट ऑफ सुपर टीईटी लिखित परीक्षा+अकादमिक मार्क्स के आधार पर बनाया जाता है। इस स्तिथि में उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए दिए गए सुपर टीईटी सिलेबस से तैयारी करनी चाहिए।
सुपर टीईटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें
यदि उम्मीदवार सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर लेते है तो उनको परीक्षा की तैयारी करने में काफी सहायता होगी। आप किस प्रकार से Super TET Syllabus PDF Download कर सकते है। इसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है। जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको SUPER TET Syllabus लिंक दिखाई देगा।
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक होमपेज खुल जाएगा।
- जिस पर आपको SUPER TET Syllabus PDF Download का वोकलप दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब सिलेबस पीडीएफ आपकी दिवस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी। आप लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से भी सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है।