Super Tet Syllabus 2023 In Hindi :- हाल ही में उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा Super Tet Syllabus 2023 से जुड़ी अधिसूचना जारी की गई है। जैसे की हम सभी जानते है की उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा राज्य स्तर पर सुपर टीईटी की परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसको पास करने के बाद ही उम्मीदवार नौकरी प्राप्त कर सकते है। सभी यही चाहते है की उनका एक बेहतर भविष्य हो और वह अपने सब सपनो को पूरा कर सकें। जिसके लिए सभी युवा एक बेहतर कर्रिएर चुनते है। यदि आपने भी इस क्षेत्र का चयन किया है अपने भविष्य को उजागर करने के लिए तो आपको परीक्षा की तैयारी बहुत मेहनत एवं लगन से करनी होगी। परीक्षा में पास होने के लिए आपको एक सही रणनीति से तैयारी करनी होगी। उसके लिए आपको सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए। तो आज हम आपको सुपर टीईटी सिलेबस 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Super Tet Syllabus 2023
यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड हर साल सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद हेतु आवेदन आमंत्रित करता है और हर साल की तरह इस साल भी आवेदन के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी ऐसी उम्मीद है। आवेदन पत्र जल्द जारी की जाने की उम्मीद होने के कारण सभी इच्छुक आवेदकों को सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते हुए सुपर टीईटी सिलेबस 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना काफी ज्यादा जरूरी है। सही सिलेबस की जानकारी प्राप्त कर सभी अभ्यर्थी एक सही रणनीति के अनुसार अपने पेपर की तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए बिना समय व्यर्थ की Super Tet Syllabus 2023 के बारे में जानते हैं।

Overview of UPTET Syllabus 2023
लेख का नाम | सुपर टीईटीसिलेबस 2023 |
परीक्षा का नाम | Super TET Exam 2023 |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in |
सुपर टीईटी परीक्षा विवरण 2023
राज्य के सभी उम्मीदवारों को SUPER TET परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षा के पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है। तो नीचे नहीं आपको सुपर टीईटी की परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी दी है। जो कि इस प्रकार है:-
- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में लाना अनिवार्य है।
- आपको बता दें कि वह उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास सीटीईटी यूपीटीईटी में उत्तीर्ण हुए है।
- आपको Super TET Exam को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विषय | निर्धारित अंक |
गणित | 20 |
विज्ञान | 10 |
तार्किक ज्ञान | 05 |
रीजनिंग | 10 |
शिक्षण पद्धति | 10 |
बाल मनोवैज्ञानिक | 10 |
सूचना प्रौद्योगिकी | 05 |
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान | 10 |
सामान्य विज्ञान एंव करेंट अफेयर्स | 30 |
भाषा- हिंदी, अंग्रेजी & संस्कृत | 40 |
कुल | 150 |
SUPER TET 2023 Syllabus in Hindi
सभी उम्मीदवारों को सुपर टीईटी सिलेबस 2023 के बारे में विस्तार से जानना बेहद जरूरी है नीचे दी गई तालिका के तहत आप सुपर टीईटी सिलेबस के बारे में जान सकते हैं:-
विषय | निर्धारित अंक |
गणित | सरल /चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य ज्यामिति, लाभ एवं हानि, फैक्टरिंग, सामान्य बीजगणित, संख्यात्मक क्षमता, मात्रा, अनुपात, प्रतिशत, आँकड़े गणितीय क्रिया, विभेदीकरण, दशमलव आदि। |
विज्ञान | गति बल, ऊर्जा, दूरी प्रकाश, ध्वनि, दैनिक जीवन में विज्ञान, मानव शरीर, जीव, स्वास्थ्य, पदार्थ की स्थिति, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं। |
तार्किक ज्ञान | प्रतीक और अंकन, कोडिंग / डिकोडिंग , महत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, पहेलियाँ, श्रृंखला, डेटा व्याख्याएं, दिशा बोध परीक्षण, द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, ब्लॉक और कैलेंडर आदि। |
शिक्षण पद्धति | सीखने के सिद्धांत, शिक्षण और कौशल, विकास और माप के तरीके आदि। |
बाल मनोवैज्ञानिक | बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, बच्चे की सीखने की पहचान, भिन्नता, सीखने को आसान बनाना, सीखने के कौशल की व्यावहारिक उपयोगिता आदि। |
सूचना प्रौद्योगिकी | कला शिक्षण और स्कूल प्रबंधन, तकनीकी कंप्यूटर, इंटरनेट, शिक्षण में उपयोगी अनुप्रयोग। |
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान | यातायात और सड़क सुरक्षा, सौर प्रणाली, सामान्य भूगोल, भारतीय संविधान, वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनौतियां पृथ्वी की संरचना। |
सामान्य ज्ञान | वर्तमान मुद्दे और घटनाएं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं कला और संस्कृति आदि। |
भाषा- हिंदी | व्याकरण और समझ (अंग्रेजी / हिंदी / उर्दू) |
प्रबंधन और योग्यता | शिक्षा की भूमिका , संवैधानिक और मूल, प्रेरणा, दंड, पेशेवर आचरण और नीति। |
सुपर टीईटी सिलेबस 2023 हिंदी पीडीएफ
आपको Super TET Syllabus 2023 PDF को डाउनलोड करना होगा। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको SUPER TET Syllabus का लिंक दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको सुपर टीईटी सिलेबस 2023 का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपका सुपर टीईटी सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक SUPER TET Syllabus PDF को डाउनलोड कर सकते है।
Super TET चयन प्रक्रिया क्या है ?
जो उम्मीदवार CTET / UPTET में उत्तीर्ण हो जाएंगे। वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अंको का विभाजन विभिन्न पात्रता मानदंड पर किया जाएगा। जो किस प्रकार है:-
- स्नातक स्तर के लिए 10% अंक हो।
- हाई स्कूल स्तर के लिए 10% अंक हो।
- इंटरमीडिएट स्तर के लिए 10% अंक हो।
- शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के लिए 10% अंक हो।
- Super TET Written Exam के लिए 60% अंक हो।
SUPER TET 2023 कटऑफ
आपको बता दें कि कट ऑफ न्यूनतम योग्यता अंग्रेजों की परीक्षा प्राधिकरण द्वारा परीक्षा की कठिनाई स्तर और परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर ही तय किए जाते हैं। तो नीचे दी गई सारणी में हमने आपको सुपर टीईटी कटऑफ की जानकारी दी है।
श्रेणी | न्यूनतम योग्यता प्रतिशत | योग्यता अंक |
General | 45% | 67 अंक 150 में से |
OBC/SC/ST | 40% | 60 अंक 150 में से |
इसके साथ ही ओवर ऑल कट ऑफ सुपर टीईटी लिखित परीक्षा के साथ-साथ अकादमिक मार्क्स के आधार पर बनाया जाता है। इस स्थिति में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बताए गए Super TET Syllabus 2023 के अनुसार मेहनत एवं लगन से तैयारी करना काफी ज्यादा जरूरी है।
Conclusion- आज के इस लेख के तहत हमने अपने पाठकों को सुपर टीईटी सिलेबस 2023 से जुड़ी जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख काफी ज्यादा पसंद आया होगा। इसके साथ ही आप बहुत आसानी पूर्वक Super TET Syllabus 2023 की जानकारी प्राप्त कर सही रणनीति से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यदि आपको इस विषय से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। तो कमेंट के तहत आप हमसे अपना प्रश्न पूछ सकते हैं। हम एवं हमारी टीम सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।