UP Board Result :- हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वी व 12वीं के छात्रों का (UP Board 10th Result 2023 एवं UP Board 12th Result 2023) जारी किया गया है। तो उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक छात्र नीचे बताए गए तरीके के बाद आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है। इसके साथ ही आपको बता दें की 1 अप्रैल, 2023 तक कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। जोकि 18 मार्च को जारी की गई थी। इस मूल्यांकन प्रक्रिया हेतु 14,3933 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस मूल्यांकन टीम को कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते है।
UP Board Result 2023
राज्य के वह सभी छात्र जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दी है और काफी बेसब्री से अपनी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तो उन सभी छात्रों का इंतजार का वक्त अब खत्म होता है क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 को जारी कर दिया गया है। जिसको देखने के लिए आप हमारे इस लेख में डायरेक्ट दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की आप किस तरह अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UPMSP Result 2023 को चेक करने के लिए छात्र को किसी की सहायता लेने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन की मदद से डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और परिणाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
UP Board Result 2023 – संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | UP Board Result 2023 |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश |
परीक्षा स्थान | उत्तर प्रदेश |
शैक्षणिक सत्र | 2022-23 |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित |
आधिकारिक वेबसाइट का लिंक |
16 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा
यह तो सभी जानते हैं कि UP Board Exam 2023 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमे दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त हुई थी। इस वर्ष परीक्षा में 58 लाख छात्र बैठे थे। काफी सारे ऐसे छात्र थे जिन्होंने परीक्षा छोड़ दी थी। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है उनमे दसवीं के छात्रों की परीक्षा 8 बजे से 11:15 बजे तक एवं बारवीं के छात्रों की परीक्षाएं 2 बजे से शाम 5:15 तक चलती थी। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी सभी छात्रों को रिजल्ट का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार था। तो उत्तर प्रदेश के सभी छात्रों के लिए यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 को 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। जिसको सभी छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके और अपने रोल नंबर को दर्ज कर आसानी पूर्वक देख सकते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि सभी छात्र काफी अच्छे अंक से पास हुए हो।\
- उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं के कुल पुरुष छात्रों की संख्या – 32,46,780
- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के कुल पुरुष छात्रों की संख्या – 26,38,965
- यूपी कक्षा 10वी एवं 12वी परीक्षा 2022 के लिए रजिस्टर छात्रों की संख्या – 58,85,745
UPMSP Result 2023 रोल नंबर वाइज कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश के सभी दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों को यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 देखने हेतु नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-
- सबसे पहले छात्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको UPMSP Board 10th / 12th Result के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आप दूसरे पेज पर अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करेंगे।
- अब आपको मार्कशीट डाउनलोड करने हेतु सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
आप देख सकते है निम्न वेबसाइट पर अपना परिणाम
सभी छात्र नीचे बताई गई निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से अपना UP Board Result 2023 चेक कर सकते है। रिजल्ट देखने वाली निम्न वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in है। जिनके माध्यम से आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है।
Conclusion- हम उम्मीद करते है की सभी छात्र अच्छे अंक से पास हो। यदि उत्तर प्रदेश के छात्रों को UP Board Result 2023 देखने में किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। तो आप अपनी समस्या के समाधान हेतु कमेंट के तहत अपना प्रश्न पूछ सकते है और यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 को आसानीपूर्वक देख सकते है।