Up Police Constable 2023 :यूपी पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

यूपी के उन सभी उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छी खबर है। जो कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने का सपना देख रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकालने की अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। क्योंकि इन भर्तीयों से सम्बंधित प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है। इस स्थिति में वह सभी पात्र इच्छुक उम्मीदवार जो UP Police Constable Bharti 2023 के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी अवश्य होनी चाहिए। तो आज के इस लेख के तहत हम उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 से जुड़ी  विभिन्न जानकारियां जैसे- महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता विवरण, चयन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य आदि के बारे में बताने वाले हैं। हमारा आपसे अनुरोध है कि आप Up Police Constable Online Form लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

NDA Syllabus 2023 

UP Police Constable Recruitment 2023

तो उत्तर प्रदेश के सभी उमीदवार जान चुके है की UPPBPB द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्तियां निकली जानते की उम्मीद है। अब सभी इच्छुक उम्मीदवारों को इन भर्तियों के तहत आवेदन करने का बेसब्री से इंतजार है परन्तु आपको बता दें की इन भर्तियों के लिए अधिसूचना मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को बहुत ध्यानपूर्वक रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अनुसार आगे चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा और फिर आगे की शारीरिक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। तो चलिए आगे बढ़ते हुए Up Police Sipahi Bharti से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करते है।

UP Police Constable Bharti

Highlights of UP Police Constable Recruitment

भर्ती का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती
वर्ष2023
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
पद का नामपुलिस कांस्टेबल, पीएसी और फायरमैन
पदों की संख्या35757 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नवीनतम अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस के सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जुलाई 2024 से पहले ही पूरी की जाएगी। वैसे उम्मीद है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी किया जा सके। खबर के अनुसार यूपी पुलिस  के 26000 से ज्यादा, पीएसी के 8500 से ज्यादा, जेल वार्डन के 1550 से ज्यादा और करीब 172 फायरमैन के पदों पर अधिसूचना को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सीधी भर्ती की परीक्षा आयोजित करने हेतु विज्ञापन को जारी नई कंपनियों को आमंत्रित करेगा।

आपको बता दें कि बोर्ड यह पहले भी कर चुका है परंतु विज्ञापन देने के बाद सिर्फ एक ही कंपनी ने भाग लिया था परंतु अब जल्द ही यह प्रक्रिया जारी की जाएगी। राज्य के उम्मीदवारों को चाहिए की वह UP Police Constable Recruitment की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ज़रूर विजिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत होने की तिथि- फरवरी-मार्च 2023 (अनिश्चित)
  • आवेदन करने की आख़िरी तिथि-  मार्च-अप्रैल 2023 (अनिश्चित)
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि- मार्च-अप्रैल 2023 (अनिश्चित)
  • परीक्षा तिथि- जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।

UP Police Constable Registration Fees

श्रेणियाँशुल्क
एससी/एसटी   300/- रुपये
जनरल/ओबीसी700/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोडक्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्डबैंक चालान

यूपी पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु (महिला) 25 वर्ष
अधिकतम आयु (पुरुष)22 वर्ष

इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को बता दें की यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत नियम अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। 

UP Police Constable Bharti का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
फायरमैन1057 पद
यूपी पुलिस (पीएसी)8500 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल (सिविल)   26200 पद
कुल पद35757 पद

यूपी पुलिस कांस्टेबल योग्यता विवरण

उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या कॉलेज से किस वर्ग से कक्षा बारहवीं की उत्तीर्ण डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी आवेदककर्ता भारत के निवासी होने चाहिए। आपको बता दें कि सभी उम्मीदवार UP Police Constable Bharti के लिए योग्यता से जुड़ी जानकारी अधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन-प्रक्रिया

आप सभी को यूपी कांस्टेबल चयन-प्रक्रिया के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल टेस्ट और अंत में आपके सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। इस कारण आपके सभी दस्तावेज़ों का सही होना भी बहुत ज़रूरी है।

UP Police Constable Recruitment से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

सभी अभ्यार्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित तथ्यों को ध्यान में रखना काफी ज्यादा जरूरी है। जिसकी जानकारी हमने आपको नीचे दी है:-

  • सभी उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए तथा आपको सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी करनी चाहिए।
  • इसके साथ ही सभी उम्मीदवार इस भर्ती के तहत होने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए यूपी परीक्षा बेस्ट बुक के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर तैयारी कर सकते हैं।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको यूपी पुलिस योग्यता के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।
  • जब ऑनलाइन आवेदन जारी हो तो आप जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि आवेदन करने से आप रहना जाए। और किसी प्रकार की आवेदन करने में त्रुटि होने पर उसे सभी भी कर लें।
  • आपको यूपी पुलिस परीक्षा पैटर्न के बारे में भी पूरी जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • आपको भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती की अधिसूचना को जरूर पढ़ना होगा। ताकि आप सभी पात्रता को पूरा करते हुए आवेदन कर सकें और आपका आवेदन स्वीकार किया जा सके।
  • आवेदककर्ता के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे- पहचान पत्र मार्कशीट आईडी प्रूफ आधार कार्ड बैंक कार्ड पता विवरण आदि जरूर होने चाहिए।
  • जब आप आवेदन फॉर्म भरे तो आपको सभी जानकारियों को बहुत ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा। ताकि किसी भी तरह की कोई गलती ना हो सके।
  • UP Police Constable Recruitment 2023 के फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट ज़रूर निकलवाना होगा जो आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

Leave a Comment