UP Scholarship Check by Aadhaar :- गरीब छात्रों के लिए अध्ययन करते समय स्कॉलरशिप एक वरदान की तरह है। क्योंकि स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग करके गरीब छात्र अच्छे से अपनी शिक्षा को पूरा करने में सक्षम हो पाते हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही UP Scholarship Yojana राज्य में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रही है। प्रतिवर्ष लाखों छात्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसके बाद वह अपने आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं।
हम आपको अपनी इस पोस्ट में आज यूपी स्कॉलरशिप आधार कार्ड से चेक करने के बारे में बताएंगे। हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके प्रदेश के छात्र आसानी से अपनी छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन की जांच कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के छात्र हमारी इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें। क्योंकि यह पोस्ट उनके लिए स्पेशल लिखी गई है। साथ ही यह पोस्ट उनके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
UP Scholarship की संपूर्ण जानकारी
पोर्टल का नाम | UP Scholarship Check by Aadhaar |
लेख का नाम | आधार कार्ड से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें |
यूपी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य | छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति |
यूपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ | राज्य के छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
विभाग का नाम | समाज कल्याण विभाग – उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/ |
क्या उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड से स्कॉलरशिप चेक किया जा सकता है?
हम आपको बता दें कि यूपी स्कॉलरशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर ऐसा कोई विकल्प नहीं है, जिसके जरिए आप अपने यूपी स्कॉलरशिप को चेक कर सके। आधार कार्ड की आवश्यकता केवल UP Scholarship Registration करते समय ही पड़ती है। यदि आप अपने यूपी स्कॉलरशिप को चेक करना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा नीचे दिए स्टेप को फॉलो करके UP Scholarship Check कर सकते हैं।
स्टेप 1: यूपी स्कॉलरशिप के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट जाए।
UP Scholarship Check करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – पर विजिट करें। इसका डायरेक्ट लिंक उपर दिया गया है। उसके बाद आप यहाँ मेनू बार में मौजूद “Student” विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: यूपी स्कॉलरशिप लॉग इन करें.
जैसे ही आप “Student” विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने लॉग इन के विकल्प खुलकर आ जाएगा। आप अपने लॉग इन के प्रकार का चुनाव करें। फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस नए पेज पर आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर सकेंगे।
स्टेप 3: यूपी स्कॉलरशिप चेक करें.
- लॉग इन करने के बाद अब आप अपने प्रोफाइल पेज पर चले जाएंगे, जहाँ आपको वो सभी डिटेल्स दिखेंगी, जो आपने आवेदन के समय दर्ज करी थी
- फिर मेनू बार में सबसे नीचे आपको स्टेटस चेक करने का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक करके अपने छात्रवृत्ति की स्थिति को चेक कर पाएंगे।