UP Board Class 10th, 12th Scrutiny Online Form 2023 :- हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया था। वे विद्यार्थी जो अपने रिजल्ट से खुश नहीं है और अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, अब वह UP Board Scrutiny Form 2023 Apply Online कर सकते हैं। क्योंकि यूपी बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की दसवीं और बारहवीं कक्षा से जुड़ी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।
इच्छुक विद्यार्थी जो यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में शामिल हो चुके हैं और अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं। वह हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन करके फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद UP Board Scrutiny Form 2033 Pdf Download करके मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके चालान के जरिए UPMSP के पते पर भेज दें। ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। हम आपको अधिसूचना का लिंक नीचे दे रहे हैं। जिसके माध्यम से आप अधिसूचना डाउनलोड करके आसानी से पढ़ सकते हैं।

UPMSP Scrutiny Form 2023- संपूर्ण जानकारी
लेख का नाम | यूपीएमएसपी स्क्रूटनी ऑनलाइन फॉर्म 2023 |
परीक्षा बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज |
कक्षा | 10वीं और 12वीं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | Online Form |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू | 26.04.2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 19.05.2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 19.05.2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
प्रत्येक विषय | 500/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डाक चालान के माध्यम से |
UPMSP Scrutiny Form क्या है?
अगर उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 देने वाले किसी परीक्षार्थी जो अपने किसी एक विषय या पूरे रिजल्ट से असंतुष्ट है और वह अपने किसी एक विषय या सभी विषयों के उत्तर-पुस्तिका की पुनः जांच कराना चाहते हैं, तो वह UPMSP Scrutiny Form के जरिए आवेदन करके अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच करा सकते हैं।
UPMSP UP Board 10th & 12th Scrutiny Form भेजने का पता
परीक्षार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उसका प्रिंटआउट निकल लें और नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से चालान पीडीएफ डाउनलोड कर ले। फिर उसको भरने के बाद सभी मांगे गए दस्तावेज अटैच करके नीचे बताए गए पते पर भेज दे।
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड यूपी, क्षेत्रीय कार्यालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज (यूपी) – 211003, पिन कोड: 211003, फोन नंबर: 0532-2423265।
आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- उम्मीदवार UPMSP Scrutiny Online Form के लिए 2023 26.04.2023 से 19.05.2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
- इस फॉर्म को भरने से पहले जारी अधिसूचना जरूर पढ़ ले।
- आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे-मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि उम्मीदवार के पास होने चाहिए।
- आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
- भविष्य के लिए फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।