UP Sewayojan – भारत में बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गई है। इसी बेरोजगारी को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में अपने यहां UP Sewayojan पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक जॉब पोर्टल है,जिसे उत्तर प्रदेश के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि बेरोजगारी दर कम हो सके। सेवायोजन पोर्टल पर शिक्षित बेरोजगार युवा जॉब से जुड़ी अनेकों तरह की नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यह सुविधा प्राप्त करने के लिए UP Sewayojan Online Registration करना जरूरी है। क्योंकि sewayojan up.nic.in पर बिना रजिस्टर्ड हुए आप इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।
प्यारे दोस्तों इसलिए आज हम आपको इस पोस्ट में sewayojan up nic in login करने से लेकर sewayojan up nic in online registration कैसे करें तक की जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए फिर सेवायोजन पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोस्ट को जरूर पढ़ें और यूपी रोजगार मेले के जरिए आसानी से नौकरी प्राप्त करिए।
UP Sewayojan 2023 – संक्षिप्त जानकरी
पोर्टल का नाम | Rojgar Sangam UP – sewayojan up.nic.in |
किसके द्वारा लॉन्च किया गया | माननीय मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ जी ने |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना |
उद्देश्य | सरकारी और गैरसरकारी नौकरी की जानकारी |
Official Website | https://sewayojan.up.nic.in/ |
sewayojan up.nic.in Registration कैसे करे | ऑनलाइन |
साल | 2023 |
यूपी सेवायोजन (sewayojan.up.nic) का मौलिक उद्देश्य
उत्तर प्रदेश में sewayojan.up.nic का मुख्य मौलिक उद्देश्य जॉब की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को ऑनलाइन जॉब नोटिफिकेशन जारी करना है। ताकि नोटिफिकेशन प्राप्त करके युवा जॉब के बारे में जानकारी प्राप्त करके एक बेहतर जॉब प्राप्त कर सकें। Sewayojan पोर्टल पर सरकारी और गैर सरकारी दोनों प्रकार की नौकरियों की जानकारी होती है। अब उत्तर प्रदेश के युवा आसानी से sewayojan.up.nic.in पर विजिट करके जॉब के बारे में जान सकते हैं। Sewayojan पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। सेवायोजन पंजीकरण online किया जा सकता हैं। sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर पंजीकृत होकर युवा UP Rojgar Mela में भाग ले सकते हैं और एक बेहतर नौकरी (Job) प्राप्त कर सकते हैं।
UP Sewayojan Portal के लाभ (Benefits)
- इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगार नागरिक एक ही जगह विभिन्न प्रकार की नौकरियों की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं।
- अब अलग-अलग नौकरी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर नहीं जाना होगा। क्योंकि सभी सरकरी नौकरियों को इस पोर्टल पर लाया गया है।
- UP Sewayojan Online Registration करना भी बहुत आसान है। आप केवल अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- शिक्षित युवा जैसे 12 वि, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट युवा नौकरी के लिए sewayojan up nic in इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- साथ ही आप आपको आपके ई मेल पर नौकरी से समबन्धित सारी जानकारी प्रदान की जाएगी।
- पंजीकृत नागरिको समय-समय पर नौकरियों की नोटिफिकेशन प्राप्त होती रहेगी। जिससे उन्हें काफी लाभ पहुंचेगा।
सेवायोजन पंजीकरण के लिए योग्यता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का नागरिक हो।
- युवा को कम से कम 10 (दसवीं) कक्षा पास होना चाहिए।
UP Sewayojan Online Registration हेतु दस्तावेज
- आपके पास सेवायोजन पंजीकरण online के लिए नीचे बताये गए दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
UP Rojgar Sangam Portal Registration करे
- सबसे पहले आपको यूपी सेवायोजन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको Are You A Job Seeker पर क्लिक करना है।
- फिर उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।

- जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए New User? Signup पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको portal पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे- नाम, ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
- प्राप्त ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपका Registration पूरा हो जाएगा।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा।

- इस पेज पर आपको पूछी गई अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको अपनी एक फोटो अपलोड करना है।
- फिर UP Rojgar Sangam Portal में आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।