भारत में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज की भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी किया गया था। यह अधिसूचना 173 पदों पर भर्ती हेतु जारी की गई थी। 3 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी। अब आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
आयोग द्वारा यूपीपीएससी प्रीलिम्सएडमिट कार्ड डाउनलोड की परीक्षा इस साल 14 मई 2023 रविवार के दिन आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें सुबह के शिफ्ट की परीक्षा 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और शाम शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2: 30 बजे से 4: 30 बजे तक होगी। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और अपने पास सुरक्षित रख ले। UPPSC Prelims Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। जिससे उम्मीदवार आसानी से बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। साथ ही हम आपको UPPSC Syllabus के बारे में भी बताएंगे।
उम्मीदवार के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी वर्ग से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
UPPSC Combined Upper Subordinate Recruitment 2023- पदों के नाम और योग्यता विवरण
पदकानाम
योग्यता
सब रजिस्ट्रार
लॉ से स्नातक की डिग्री।
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / वाणिज्य / कानून / श्रम संबंध / श्रम कल्याण / श्रम कानून / सामाजिक कार्य / सामाजिक कल्याण / व्यापार प्रबंधन / कार्मिक प्रबंधन में मास्टर डिग्री।
असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेज़रमेंट (ग्रेड- II)
भौतिकी या मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ विज्ञान से स्नातक की डिग्री।
लॉ ऑफिसर
लॉ से स्नातक की डिग्री।
टेक्निकल असिस्टेंट (जियोलॉजी)
कम से कम50% अंक के साथ जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी से मास्टर डिग्री या एप्लाइड जियोलॉजी में डिप्लोमा।
टेक्निकल असिस्टेंट (जिओफिजिक्स)
कम से कम50% अंकों के साथ भूभौतिकी, अनुप्रयुक्त भूभौतिकी, भूविज्ञान या अनुप्रयुक्त भूविज्ञान से मास्टर डिग्री (बीएससी स्तर पर भौतिकी, गणित के साथ)।
टैक्स असेसमेंट ऑफिसर
न्यूनतम 55% अंकों के साथ अर्थशास्त्र या वाणिज्य में स्नातक डिग्री।
UPPSC Prelims Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
जो भी उम्मीदवार UPPSC Prelims Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उन्हें हम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान चरणों में बताने जा रहे हैं। इन चरणों को पढ़ने के बाद एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। यह चरण निम्नलिखित इस प्रकार है।
सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
अगर आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें, तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
इस पेज पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।
फिर सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद फिर से एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यहां से आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप इसे अपने डिवाइस पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख सकतें हैं।