उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UPSSSC Forest Guard Van Daroga Answer Key को जारी कर दिया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के बाद यह देख सकते हैं कि उन्हें दिए गए अंक सही है या गलत
MP Patwari Answer Key 2023 Pdf Download
यह परीक्षा 30 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। इसमें बहुत सारे अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों को इनकी उत्तर कुंजी देखने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। हम आपको अपने इस पोस्ट में यूपी वन दरोगा उत्तर कुंजी देखने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आप सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट को जरूर पढ़ें।
UPSSSC Forest Guard Van Daroga – पूरी जानकारी
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 06-परीक्षा/2022 |
पदों की संख्या | 701 पद |
श्रेणी | उत्तर कुंजी |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in |
UPSSSC Forest Guard Van Daroga उत्तर कुंजी लिंक कब एक्टिवेट
06 मई को UPSSSC Forest Guard Van Daroga उत्तर कुंजी लिंक एक्टिवेट किया गया है। वह अभ्यर्थी जो अपनी उत्तर कुंजी को देखना चाहते हैं, वह इस लिंक के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी को देख सकते हैं। जिसके बाद वे यह चेक कर सकते हैं कि उन्होंने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं।
UPSSSC Forest Guard Van Daroga Answer Key ऐसे डाउनलोड करें
- अभ्यर्थी को UPSSSC Forest Guard Van Daroga Answer Key को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आप अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- फिर आप “View ALL News & Alerts” वाले अनुभाग में जाएं।
- इसके पश्चात आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा, यहां आप दिए गए लिंक (विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2022, वन दरोगा मुख्य परीक्षा-(प्रा0अ0प0-2021)/06 की सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की अनन्तिम (Provisional) उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें) पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी पीडीएफ में डाउनलोड हो जाएगी।
- अब आप उसे खोलकर मिलान कर सकते हैं कि आपने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं।
- आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके देख सकते हैं।
ऐसे करें आपत्ति दर्ज
- वह अभ्यार्थी जो प्रश्नों के प्रति आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
- इसके बाद आप “View ALL News & Alerts” वाले अनुभाग में जाएं। अब आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2022, वन दरोगा मुख्य परीक्षा-(प्रा0अ0प0-2021)/06 की सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की अनन्तिम (Provisional) उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज करने हेतु यहां क्लिक करें इस लिंक पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक ओर पेज खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप किसी प्रश्न के प्रति सरलता पूर्वक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।