UPTET Syllabus In Hindi – हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती निकली गई है। राज्य के वह सभी उमीदवार नौकरी प्राप्त कर सकते है। जो परीक्षा में उत्तीर्ण होते है। आपको बता दें की बोर्ड द्वारा अभी परीक्षा की तिथि तो घोषित नहीं की गई है पर UPTET Syllabus 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई है। अगर आप भी एक बेहतर नौकरी प्रदान कर अपने भविष्य को उज्व्वल बनाना चाहते है तो इसके लिए ज़रूरी है की आप परीक्षा से पहले अपने सिलेबस के बारे में जानकर एक सही मार्ग पर अपनी परीक्षा की तैयारी करें। तो आज के इस लेख के तहत हम आपको यूपीटीईटी सिलेबस 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। हमारा आपसे अनुरोध है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Bihar STET Syllabus 2023 PDF Download In Hindi
UPTET Syllabus 2023 In Hindi
सभी जानते हैं कि आयोग द्वारा हर साल भर्ती निकाली जाती हैं जिनमे सफलता प्राप्त करने हेतु UPTET Exam 2023 कराया जाता है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की योग्यता हेतु कराई जाती है। आप जानते होंगे के यूपीटीईटी तहत 2 पेपर आयोजित किए जाते है। जिसमें पहला पेपर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के स्कूल में शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए कराया जाता है और दूसरा कक्षा 5 से लेकर 8 तक के शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। आपको बता दें की आयोग द्वारा अभी तक परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है परंतु यूपीटीईटी सिलेबस 2023 को जारी कर दिया गया है। जिसकी जानकारी प्राप्त कर आपको परीक्षा की तैयारी करने में काफी सहायता होगी। तो चलिए आगे बढ़कर UPTET Syllabus 2023 के बारे में जानते है।

Overview of UPTET Syllabus 2023
लेख का नाम | यूपीटीईटी सिलेबस 2023 |
परीक्षा का स्तर | राज्यस्तरीय परीक्षा |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in |
UPTET परीक्षा पैटर्न
राज्य की सभी उम्मीदवारों को यूपीटीईटी की परीक्षा में बैठने से पहले के बारे में जानना बहुत जरूरी है। नीचे हमने आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी है। जो कि इस प्रकार है:-
- आपको बता दें इस परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
- जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 दोनों के शिक्षक बनना चाहते हैं।
- उन्हें दोनों पेपरों में शामिल होना होगा।
- यूपीटीईटी के दोनों पेपर को हल करने का समय ढाई घंटे का ही होगा।
- जिसके अंतर्गत उम्मीदवार से 150 से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- द्वितीय प्रश्न पत्र उन उम्मीदवारों के लिए है जो 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
- UPTET Exam के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किए हुए होंगे।
UPTET Paper-1 Exam Pattern
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
गणित | 30 | 30 |
बाल विकास | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET पेपर – 2 परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
गणित व विज्ञान व सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
बाल विकास | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Syllabus in Hindi 2023
सभी अभ्यार्थियों को यूपीटीईटी की परीक्षा क्रैक करने के लिए यूपीटीईटी सिलेबस 2023 की जानकारी होना बहुत ज्यादा जरूरी है। यदि UPTET Exam Pattern की जानकारी सही से होगी तो आप एक सही रणनीति के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए UPTET सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक के पद के लिए आयोजित की जाती है। नवीनतम घोषणा के अनुसार जो शिक्षक प्रशिक्षण अवधि में है वह सब अब टीईटी परीक्षा में बैठ सकते हैं। तो नीचे हमने आपको UPTET Syllabus 2023 से जुड़ी जानकारी विस्तार पूर्वक दी है। जो कि आपकी परीक्षा की तैयारी करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
यूपीटीईटी सिलेबस 2023 प्राथमिक स्तर (1 से 5 तक)
विषय | टॉपिक |
भाषा- I (हिंदी) (अनिवार्य) | हिंदी वर्णमाला (स्वर, व्यंजन), वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान, अपठित अनुच्छेद, वाक्य रचना, विस्मयबोधक, चिह्नों का प्रयोग, विलोम, समानार्थी, तुकान्त, अतुकान्त, सामान, ध्वनियों वाले शब्द, वचन, लिंग एव काल, प्रत्यय, उपसर्ग, तत्सम तद्भव व देशज, शब्दों की पहचान एव उनमें अंतर, लोकोक्तियाँ एव मुहावरों के अर्थ, सन्धि – (1) स्वर सन्धि – दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण सन्धि, अयादि सन्धि (2) व्यंजन सन्धि (3) विसर्ग सन्धि, वाच्य, समान एव अंलकार के भेद, कवियों एव लेखकों की रचनाएँ, हिंदी की सभी ध्वनियों के पारस्परिक अंतर की जानकारी, हिंदी भाषा की सभी ध्वनियों, वर्णों अनुस्वार एव चन्द्रबिंदु में अंतर, संयुक्ताक्षर एवं अनुनासिक ध्वनियों के प्रयोग से बने शब्द, विराम चिह्नों यथा – अल्प विराम, अर्द्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्नवाचक, सभी प्रकार की मात्राएँ, आदि। |
हिंदी पेडागोजी | अधिगम और अर्जन, भाषा अध्यापन के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका: भाषा का कार्य तथा बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते है, मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदर्श, एक भिंन कक्षा में भाषा पढाने की चुनौतियाँ भाषा की कठिनाइयाँ त्रुटिया और विकार, भाषा कौशल, भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मुल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढना, लिखना, अध्यापन – अधिगम सामग्रियां: पाठ्यपुस्तक, मल्टी मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन, उपचारात्मक अध्यापन। |
गणित | संख्याओं का जोड़, घटाव, गुणा और भाग, एलसीएम और एचसीएफ, भिन्न और दशमलव संख्याओं का जोड़, घटाव, गुणा और भाग, एकात्मक विधि, प्रतिशत, लाभ हानि, साधारण ब्याज, ज्यामिति, आकार और प्रिज्म, क्षेत्रमिति। गणित शिक्षाशास्त्र: गणित की प्रकृति, अवधारणा और कार्य रणनीतियाँ, गणित शिक्षण का उपचारात्मक और निदान पाठ्यक्रम में गणित का स्थान, गणित की भाषा, गणित का समुदाय, गणित शिक्षण की समस्याएं, त्रुटियाँ । |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | विकास की अवधारणा और सीखने के साथ इसका संबंध, समावेशी शिक्षा की अवधारणा, सीखना और शिक्षाशास्त्र, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना आदि। |
पर्यावरण अध्ययन | भारत और राज्य, नदी, पहाड़, वन, पठार, महासागर, संविधान, पंचायत, प्रशाशन, राज्य की प्रशासनिक प्रणाली: प्रबंधकीय, न्यायिक, परिवार, भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, आश्रय, वनस्पति और जीव, हमारा पर्यावरण, स्थानीय व्यवसाय और व्यवसाय, परिवहन और संचार, खेल कार्यकारी, राष्ट्रीय त्योहार, प्रतीक, मतदान प्रणाली, राष्ट्रीय एकता, महत्व, और उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण के प्रति समाज के कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए नियोजित योजनाएं। पर्यावरण पेडागोजी: पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और कार्यक्षेत्र, पर्यावरण अध्ययन और एकीकृत पर्यावरण अध्ययन का महत्व, पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा, विचार विमर्श, ईवीएस शिक्षण में समस्याविज्ञान या सामाजिक विज्ञान की अवधारणा और उनका संबंध, सीखने के सिद्धांत, ईवीएस में दृष्टिकोणों की अवधारणा, परियोजना और व्यावहारिक कार्य। |
UPTET Syllabus 2023 प्राथमिक स्तर (6 से 8 तक)
विषय | टॉपिक | |
भाषा- I (हिंदी) (अनिवार्य) | हिंदी वर्णमाला (स्वर, व्यंजन), वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान, अपठित अनुच्छेद, वाक्य रचना, विस्मयबोधक, चिह्नों का प्रयोग, विलोम, समानार्थी, तुकान्त, अतुकान्त, सामान, ध्वनियों वाले शब्द, वचन, लिंग एव काल, प्रत्यय, उपसर्ग, तत्सम तद्भव व देशज, शब्दों की पहचान एव उनमें अंतर, लोकोक्तियाँ एव मुहावरों के अर्थ, सन्धि – (1) स्वर सन्धि – दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण सन्धि, अयादि सन्धि (2) व्यंजन सन्धि (3) विसर्ग सन्धि, वाच्य, समान एव अंलकार के भेद, कवियों एव लेखकों की रचनाएँ, हिंदी की सभी ध्वनियों के पारस्परिक अंतर की जानकारी, हिंदी भाषा की सभी ध्वनियों, वर्णों अनुस्वार एव चन्द्रबिंदु में अंतर, संयुक्ताक्षर एवं अनुनासिक ध्वनियों के प्रयोग से बने शब्द, विराम चिह्नों यथा – अल्प विराम, अर्द्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्नवाचक, सभी प्रकार की मात्राएँ, आदि। | |
भाषा- II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) | संज्ञा और उसके प्रकार, सर्वनाम और उसके प्रकार, क्रिया और उसके प्रकार, विशेषण और उसके प्रकार और डिग्री, क्रिया विशेषण और उसके प्रकार, पूर्वसर्ग और उसके प्रकार, संयोजन और उसके प्रकार, अदृश्य मार्ग प्रतिच्छेदन, एकवचन और बहुवचन, विषय और विधेय, नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्य, मर्दाना और स्त्रीलिंग, विराम चिह्न, मूल शब्दों के साथ प्रत्यय, वाक्यांश क्रिया, किसी का उपयोग, कोई नहीं, कोई भी, भाषण का हिस्सा, कथन, सक्रिय आवाज और निष्क्रिय आवाज, विलोम और समानार्थी, होमोफोन का उपयोग, का उपयोग वाक्यों में अनुरोध, शब्दों में मौन पत्र। | |
गणित | संख्याओं का जोड़, घटाव, गुणा और भाग, एलसीएम और एचसीएफ, भिन्न और दशमलव संख्याओं का जोड़, घटाव, गुणा और भाग, एकात्मक विधि, प्रतिशत, लाभ हानि, साधारण ब्याज, ज्यामिति, आकार और प्रिज्म, क्षेत्रमिति। गणित शिक्षाशास्त्र: गणित की प्रकृति, अवधारणा और कार्य रणनीतियाँ, गणित शिक्षण का उपचारात्मक और निदान पाठ्यक्रम में गणित का स्थान, गणित की भाषा, गणित का समुदाय, गणित शिक्षण की समस्याएं, त्रुटियाँ । | |
विज्ञान | सूक्ष्मजीव, मानव शरीर, वयस्कता, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोग, कृषि, जानवरों, पौधों में पोषण, में दैनिक चीज, मापन, विद्युत धारा, चुंबक, गति और शक्ति, ऊर्जा, कंप्यूटर, ध्वनि, प्रकाश, वायु, विज्ञान, मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फाइबर और कपड़ा, जीवित और निर्जीव चीजें, ऊर्जा के स्रोत और विज्ञान का शिक्षाशास्त्र पशु संरचना और कार्य, जल, उत्पाद, पर्यावरण, अम्ल, क्षार, ऊष्मा और तापमान, मानव निर्मित चीजें, धातु और अधातु, कार्बन और उसका यौगिक। | |
सामाजिक अध्ययन | इतिहास, नागरिकशास्र, भूगोल, सामाजिक अध्ययन शिक्षाशास्त्रपर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और खेल, संगीत, बागवानी और फलों का संरक्षण आदि। | |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | बाल विकास और शिक्षण, शिक्षण और शिक्षण के तरीके, सीखने का अर्थ और सिद्धांत, समावेशी शिक्षा – मार्गदर्शन और परामर्श, अध्ययन और शिक्षण आदि। |
यूपीटीईटी सिलेबस 2023 पीडीएफ
आप ऊपर पढ़ चुके होंगे UPTET Syllabus 2023 के अंतर्गत बाल विकास प्रशिक्षण पद्धति भाषा 1व 2 पर्यावरण अध्ययन सामाजिक अध्ययन गणित आदि अध्ययन शामिल किए गए हैं। नीचे दी गई पीडीएफ के माध्यम से आपको परीक्षा के पेपर के अलावा और भी परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। हमें सभी उम्मीदवारों की आसानी हेतु UPTET Syllabus PDF का लिंक दिया है। उस पर क्लिक करके आप अपनी यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपीटीईटी की वैधता
उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक आवेदकों को बता दें कि राज्य की आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी टीईटी पास प्रमाण पत्र को जीवन भर के लिए वैध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आपको पता होगा की पहले यह सर्टिफिकेट केवल पांच साल के लिए ही वैध था। जोकि अब जीवन भर के लिए वैध कर दिया गया है।