हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के सभी पात्र नागरिकों के लिए West Bengal Ration Card List 2023 को चेक करने की प्रक्रिया के साथ विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को ऑनलाइन जारी किया गया है। जिसके माध्यम से सभी नागरिक राशन कार्ड से जुड़ी अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते है। पश्चिम बंगाल के वह इच्छुक नागरिक जो अपने राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते है या जिन्होंने आवेदन किया था और वह अब सूचि में अपना नाम देखना चाहते है। तो उन सभी के लिए यह लेख अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। राज्य के सभी पात्र नागरिक नीचे बताई गई प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल राशन कार्ड सूची 2023 चेक कर सकते है। तो हमारा पश्चिम बंगाल के सभी पात्र नागरिकों से निवेदन है की वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

West Bengal Ration Card List 2023
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कुछ समय पहले ही राज्य के सभी पात्र नागरिकों हेतु डिजिटल राशन कार्ड लॉन्च किया गया है। जिसका नाम एगी बंगला राशन कार्ड रखा गया है। वैसे आपको बता दें की यह नाम पश्चिम बंगाल राशन कार्ड के आधिकारिक पोर्टल का है। जिसकी सहायता से ही डिजिटल राशन कार्ड हेतु आवेदन किया जाएगा। यह तो हम सभी जानते है की राशन कार्ड भारत के नागरिकों के लिए कितना आवश्यक है। जिसके माध्यम से आप केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आपके हित में जारी की जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने के साथ बहुत कम दर पर राशन सामग्री भी प्राप्त कर सकते है। तो राज्य के वह सभी नागरिक जो पश्चिम बंगाल राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते है या जिन्होंने आवेदन कर दिया है और वह अब पश्चिम बंगाल राशन कार्ड लिस्ट 2023 में नाम चेक करना चाहते है। वह सभी नागरिक बहुत आसानी से घर बैठे ही सूचि में अपने नाम की जांच कर सकते है। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए WB Ration Card List 2023 में नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानते है।
West Bengal Medhashree Scholarship
Key highlights of West Bengal Ration Card List
योजना का नाम | पश्चिम बंगाल राशन कार्ड लिस्ट |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा |
उद्देश्य | सभी नागरिकों को घर बैठे ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | पश्चिम बंगाल के नागरिक |
अधिकारिक वेबसाइट | https://wbpds.gov.in/ |
पश्चिम बंगाल राशन कार्ड
भारत देश के प्रत्येक नागरिक के लिए राशन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। क्योंकि सरकार द्वारा सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से बहुत सस्ती दरों पर अनाज प्रदान किया जाता है। जिसके तहत सभी गरीब नागरिक अपनी अन्न की आवश्यकताओं को पूरा कर पाते हैं। क्योंकि आज के समय में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण आम नागरिक को एक वक्त का खाना मिल पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। इस वजह से राशन कार्ड काफी आवश्यक है। जोकि अन्न की ज़रूरत को पूरा कर सकता है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए एक नए वेस्ट बंगाल डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट को लॉन्च किया गया है। जिसके तहत नागरिक को कम दाम पर राशन प्रदान किया जाएगा। तो यदि आप डिजिटल राशन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक हैं तो नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर पालन करना होगा।
West Bengal Ration Card List 2023 हेतु पात्रता
राज्य के वह सभी इच्छुक नागरिक जो वेस्ट बंगाल डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट हेतु आवेदन करना चाहते है। उन्हें नीचे दी गई जानकारी का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है:-
- सभी इच्छुक आवेदक पश्चिम बंगाल के निवासी होने चाहिए।
- राज्य का आवेदक कर्ता पहले से ही राशन कार्ड धारक नहीं होना चाहिए।
- पश्चिम बंगाल के नए विवाहित जोड़े अलग अलग राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
- राज्य के वह नागरिक जिनका राशन कार्ड समाप्त हो चुका है। वह डिजिटल राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
पश्चिम बंगाल राशन कार्ड हेतु जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- गैस कनेक्शन
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
West Bengal Ration Card हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया
सभी इच्छुक नागरिक डिजिटल राशन कार्ड हेतु ऑफलाइन मोड के तहत भी आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है:-
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी राशन कार्ड कार्यालय में जाना होगा।
- जहां जाकर आपको राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात आपको इस पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अंत में फॉर्म की जांच के पश्चात आपको फॉर्म को वही जाकर जमा कर देना होगा।
- जहाँ से आपने आवेदन पत्र प्राप्त किया है।
- अब कार्यालय के अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र के सत्यापन के पश्चात आपको डब्ल्यूबी राज्य का राशन कार्ड जारी करा दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखे?
- सर्वप्रथम आपको एगी बंगला पश्चिम बंगाल राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको View Ration Card count (NFSA & state Scheme) ” view” का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें आपको अपने डिस्ट्रिक्ट को सेलेक्ट कर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको तहसील ब्लाक को सेलेक्ट करके आगे बढ़ना होगा।
- तो tehsil / block name पर क्लिक करने के बाद आपको FPS Name के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल की राशन कार्ड की सारी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
- इस प्रकार आप बहुत आसानी से West Bengal Ration Card List 2023 को देख सकते हैं।